{"_id":"5d3225038ebc3e6cd5066cff","slug":"crime-bareilly-news-bly3692365184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली को मिली फोम टेंडर, अब केमिकल जनित आग भी बुझेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली को मिली फोम टेंडर, अब केमिकल जनित आग भी बुझेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली फायर स्टेशन को पंद्रह साल बाद फोम टेंडर (दमकल) मिल गई है। इसके लिए नए एफएसओ ने काफी प्रयास किए थे। इस दमकल की क्षमता पांच हजार लीटर है और इसमें पांच सौ लीटर फोम आ सकता है। इससे केमिकल या पेट्रोल जनित आग पर तत्काल काबू पाया जा सकेगा। अभी तक इस तरह की आग को बुझाने के लिए जुगाड़ करनी पड़ती थी।
एसएसपी मुनिराज जी. ने शुक्रवार को फोम दमकल का पूजन व शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बरेली जैसे बड़े शहर में फोम टेंडर की कमी अरसे से महसूस हो रही थी। अब इसके आ जाने से पेट्रोल या अन्य तेलीय पदार्थों से लगने वाली आग पर तत्परता से काबू पाया जा सकेगा। उन्होंने एफएसओ सोमदत्त को निर्देश दिए कि दमकल का सही मेंटीनेंस रखा जाए। स्टाफ तत्परता से ड्यूटी करे। इस मौके पर कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। एफएसओ ने बताया कि 2004 में बरेली की फोम टेंडर कंडम हो गई थी। इसके बाद से इस तरह की आग बुझाने के लिए सामान्य दमकल के साथ अलग से ड्रम में फोम लेकर जाना पड़ता था। कार्यभार संभालने के बाद ही उन्होंने अधिकारियों के जरिये इसकी मांग शासन को भेज दी थी। बताया कि 2500 लीटर की एक सामान्य दमकल भी शासन से बरेली के लिए स्वीकृत हो चुकी है। यह भी जल्दी मिल जाएगी।