फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

कई बार थाने पहुंचा था अजय-नंदनी का विवाद

Wed, 17 Jul 2019 06:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। ट्रेवल एजेंसी के मलिक अजय कुमार वर्मा उर्फ रिंकू और उनकी पत्नी नंदनी के बीच चल रहा विवाद कई बार थाने पहुंचा था। पुलिस ने कभी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। परिवार वालों के समझाने पर उनकी बात नंदनी ने मानी नहीं। मजबूर होकर अजय वर्मा ने अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

आनंदा सुपर सिटी कॉलोनी निवासी ट्रेवल एजेंसी मालिक अजय वर्मा ने रविवार शाम अपने फ्लैट के कमरे में छत के पंखे से लटककर जान दे दी थी। छोटे भाई गगन विहार कॉलोनी निवासी विशाल वर्मा ने मृतक की पत्नी नंदनी वर्मा, रिश्तेदार आकाश शर्मा, योगेश वर्मा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। विशाल के मुताबिक पिछले करीब तीन साल से उनके भाई अजय वर्मा और भाभी नंदनी के बीच विवाद चल रहा था। परिवार वालों ने काफी समझाने की कोशिश की। मगर नंदनी ने समझने के बजाय परिवार वालों से दूरी बना ली। झगड़ा होने पर वह फोन करके पुलिस को बुला लेती थीं। पुलिस हकीकत जानने के बजाय अजय को थाने में बैठा लेती थी। उन दोनों के बीच की लड़ाई का फायदा आकाश शर्मा और योगेश वर्मा ने उठाया। पत्नी की हरकतों से परेशान होकर अजय अलग रहने लगे थे। विशाल का कहना है कि पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed