फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

गन्ना पर्यवेक्षक के घर पर पथराव, फायरिंग

Mon, 15 Jul 2019 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
crime
गन्ना पर्यवेक्षक के घर पर पथराव, फायरिंग - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। बेटे से पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगें ने एक चीनी मिल के गन्ना पर्यवेक्षक के घर पहुंचकर पथराव और फायरिंग कर दी। शोर सुनकर वह बाहर आए तो उन पर भी फायर झोंक दिया। उनके बेटे के मुताबिक आरोपियों ने पहले उन्हें फोन करके लोकेशन ली फिर घर पहुंच गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र के शास्त्री नगर में खान मार्केट के पास रहने वाले बालक राम सेमी खेड़ा स्थित चीनी मिल में गन्ना पर्यवेक्षक हैं। उनके बेटे अमित गंगवार प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। बालक राम के मुताबिक रविवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक बाहर से फायरिंग की आवाज आने लगी। उन्होंने बाहर निकल कर देखा तो एक युवक ने उन पर भी एक फायर किया। बाकी दो बिना नंबर की बुलेट पर बैठे थे। उन लोगों ने घर पर पथराव किया, शीशे टूट गए। लोक इकट्ठा हुए तो वे भाग निकले। सूचना पर घर पहुंचे अमित के मुताबिक तीनों आरोपी भोजीपुरा के गांव विवायापुर कायस्थान निवासी अर्पित उर्फ सौरभ, इज्जतनगर के मठलक्ष्मीपुर निवासी अर्पित उर्फ स्मार्टी और सैदपुर हाकिंस निवासी आकाश उर्फ वाली थे। अमित ने बताया कि करीब आठ महीने पहले अमित उर्फ सौरभ और अर्पित उर्फ स्मार्टी ने रंजिश के चलते एक दूसरे पर प्रेमनगर क्षेत्र में कई रिपोर्ट लिखवाई थीं। जिनमें एक जानलेवा हमले की भी थी। परिचित होने के चलते वह उनसे समझौता कराकर रिपोर्ट वापस दिलवाने की बात कह रहे थे। मना करने पर रंजिश मानने लगे। आज मौका पाकर उन्होंने करीब दो बजे उन्हें फोन किया फिर घर पहुंचकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed