{"_id":"5d28ef568ebc3e6cbb2a4f5d","slug":"crime-bareilly-news-bly368355845","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास की मौत के बाद बहू पर हत्या का आरोप लगाकर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास की मौत के बाद बहू पर हत्या का आरोप लगाकर पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। फरीदपुर थाने के नवदिया कल्याणपुर गांव में पचास वर्षीय महिला की मौत के बाद परिवार ने बहू पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। परिवार ने ग्रामीणों ने के साथ बहू को पकड़ लिया तो पुलिस ने उसे बचाकर मायके वालों के हवाले कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ न होने पर शव का विसरा सुरक्षित कर दिया गया।
गांव निवासी अंकज ने बताया कि गुरुवार दोपहर वह खेत पर दवा लगाने गया था। उसके पिता अपनी दवा लेने गए थे। घर पर मां मालवती और उसकी पत्नी थीं। वह दोनों को झगड़ा करते छोड़कर चला गया था। जब वह खाना खाने घर आया तो देखा कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। उनके गले में उन्हीं की साड़ी कसी हुई थी। पत्नी घर से निकलकर चली गई थी। ग्रामीणों के साथ पत्नी को खोजा तो थोड़ी दूर पर वह मिल गई। इस पर उसे पकड़ लिया। इसी बीच सूचना पर पहुंची तो भीड़ से छुड़ाकर अपने साथ ले गई। उसे शक है कि पत्नी ने ही झगड़े में उसकी मां को मार दिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। यहां गले पर निशान तो मिला पर गला दबाने या दम घुटने का प्रमाण नहीं मिला। हार्टअटैक के संकेत मिलने पर हृदय और यकृत को विसरा के रूप में सुरक्षित कर दिया गया है। पुलिस चाहेगी तो इसकी जांच कराए जाएगी।
बेटा बोला- बेमेल शादी से नाराज थी पत्नी
मालवती के बेटे अंकज के मुताबिक साल भर पहले उसकी शादी हुई थी। वह अनपढ़ है और किसानी करता है। वहीं उसकी पत्नी हाईस्कूल पास और सुंदर है। इस वजह से पत्नी उसे पसंद नहीं करती थी और उससे व उसकी मां से लड़ती रहती थी।
विज्ञापन
महिला की मौत किस वजह से हुई, इसकी जांच के लिए पोस्टमार्टम करा रहे हैं। जो सच्चाई पता लगेगी उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। सास को मारने का आरोप सही नहीं लग रहा। गुस्साए घरवाले बहू के साथ कोई घटना न कर दें, इसलिए पुलिस उसे सुरक्षित मौके से निकाल कर मायके वालों के हवाले कर दिया। - धनंजय सिंह, इंस्पेक्टर फरीदपुर