{"_id":"5d28ef4e8ebc3e6d1f61a4db","slug":"crime-bareilly-news-bly3683549121","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत पर पुलिस ने रामपुर गार्डन से खदेड़े शोहदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत पर पुलिस ने रामपुर गार्डन से खदेड़े शोहदे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश में कई विभागों के सहयोग से चल रहा बालिका कवच अभियान साकार होता दिख रहा है। अधिकारियों को छेड़खानी या अभद्रता से संबंधित सूचनाएं मिल रही हैं तो पुलिस भी प्राथमिकता से उनका निस्तारण कर रही है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार के पास दोपहर के वक्त एक छात्रा की कॉल आई कि आईएफटीआई इंस्टीट्यूट रामपुर गार्डन के पास कुछ स्टॉल व ठेले लगे हुए हैं। इनके पास खड़े होकर लड़के राह चलती छात्राओं पर कमेंट कर रहे हैं। इससे उन्हें आने जाने में परेशानी होती है। डीपीओ ने तत्काल छात्रा की समस्या का संज्ञान लेकर एसपी क्राइम को समस्या के बारे में बताया। पुलिस पहुंचने से पहले ही शोहदे भाग खड़े हुए। पुलिस ने वहां से स्टॉल हटवाए और दुकानदारों को चेतावनी कि भविष्य में लड़कों को खड़ा कराया तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।