{"_id":"5d224dfe8ebc3e6caa3ba101","slug":"crime-bareilly-news-bly367728982","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक इंप्लाइज यूनियन में अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने ठोंकी दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक इंप्लाइज यूनियन में अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने ठोंकी दावेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन में अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार, पीएनबी से अरविंद रस्तोगी और केनरा बैंक से रंजन मोहले ने पर्चा दाखिल किया है। इनका चुनाव होना है। यूनियन में 40 में से अन्य 39 पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव हो गया है।
रोटरी भवन में चुनाव अधिकारी रविंद्र सिंह की देखरेख में त्रिवार्षिक चुनाव कार्यक्रम हुआ। इसमें अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों के दावेदार होने से इस पद के लिए शीघ्र चुनाव कराने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में संजीव मेहरोत्रा ने बताया कि वह केवल अध्यक्ष पद पर अपना एक उम्मीदवार रंजन मोहले को खड़ा करेंगे। नई कार्यकारिणी में ओरियंटल बैंक के दिनेश सक्सेना सचिव, बॉब के पीपी सिंह संयुक्त सचिव, पीएनबी के पंकज शर्मा, सेंट्रल बैंक के अनुराग व जिला सहकारी बैंक के प्रमोद कुमार हीरा उपाध्यक्ष, ओरियंटल बैंक के चरन सिंह यादव कोषाध्यक्ष, इसी बैंक के अरुण कुमार आफिस सचिव, पीएनबी की प्रतिष्ठा सिंघल जिला महिला संयोजिका, इसी बैंक के आयुष अग्रवाल निर्विरोध ऑडिटर नियुक्त हुए। इनके अलावा 14 संगठन मंत्री और 15 सहायक मंत्री भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।