फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

किराए के कमरे में पत्नी की हत्या कर लाश दबाकर भागा

Sun, 07 Jul 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। बदायूं जिले के कछला क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा शख्स सुभाष नगर में किराए के कमरे में पत्नी की हत्या कर शव लकड़ियों से दबाकर फरार हो गया। बंद कमरे में बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी किराएदार ने दरवाजा खोला तो घटना का पता लगा। उसके बैंक खाते से पता निकलवाकर उसकी पहचान की गई है। पुलिस ने गैरजिम्मेदारी दिखाकर फिलहाल मकान मालिक को ही आरोपी की तलाश की जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन

सुभाष नगर के शकुंतला विहार में दुर्गाप्रसाद के दो मकान आसपास ही हैं। एक मकान में वे खुद रहते हैं तो दूसरे में किराएदारों को रखते हैं। दुर्गाप्रसाद के मुताबिक 11 जून को एक युवक, महिला और चार साल की बच्ची को लाया। खुद को बदायूं के कछला क्षेत्र निवासी अतुल बताया। महिला को अपनी पत्नी मीरा और बच्ची का नाम काजल बताया। कहा कि यहां रहकर मजदूरी करके परिवार पालेगा। उन्होंने नीचे का कमरा उसे पंद्रह सौ रुपये प्रतिमाह किराए पर दे दिया। बगल के कमरे में बेलदारी करने वाले रूपेश और उनकी पत्नी प्रियतमा रहते हैं। बताया कि अतुल और उसकी पत्नी का रोज झगड़ा होता था। इस पर उन्होंने 24 जून को मकान खाली करा लिया। बताया कि शुक्रवार शाम अतुल फिर पत्नी और बेटी को लेकर फिर आ गया। कहा कि उसे सही ठिकाना नहीं मिला, उसे फिर रख लें। उन्होंने साफ मना किया तो अतुल ने बरसात की बात कहकर रात गुजारने की मोहलत मांगी। तब उसी कमरे को खोल दिया गया।
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11 बजे पड़ोसी किराएदार प्रियतमा ने दंपति को एटीएम कार्ड लेकर जाते देखा। घंटे भर बाद वे अपने बच्चे को लेकर छोटे एलपीजी सिलिंडर में गैस डलवाने चली गईं। डेढ़ बजे लौटीं तो अतुल के कमरे की कुंडी लगी देखी। सोचा कि अभी ये लोग नहीं लौटे हैं। थोड़ी देर बाद कमरे से काजल के रोने की आवाज आई तो कुंडी खोलकर उसे निकाल लिया। पहले गौर नहीं किया पर मकान मालकिन कमला देवी के आने पर मीरा को तलाशा तो कमरे में एक कोने पर लेटी अवस्था में उसका शव मिला। इसके ऊपर पल्ली ढांककर लकड़ियां रख दी गई थीं। सूचना पर सीओ टू सीमा यादव, इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी पहुंच गए और शव सील कर मोरचरी में रखवा दिया। सीओ ने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अतुल का सही नाम पता तस्दीक कर तलाश की जा रही है। फिलहाल उसका पता कछला के पास उड़ला गांव का पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed