फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पूछताछ को दबिश बताकर वीडियो वायरल किया

Sun, 07 Jul 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। आपसी विवाद के चलते एक शिक्षिका को उनके पड़ोसियों ने अपराधी बताकर उन्हें बदनाम कर दिया। पूछताछ करने उनके घर गई पुलिस का पड़ोसी ने वीडियो बना लिया और दबिश बताकर वायरल कर दिया। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र के पुराना शहर निवासी एक शिक्षिका एक निजी स्कूल में पढ़ाने के साथ ही घर पर कोचिंग भी चलाती हैं। उनके मुताबिक नीरज सिंह और संगीता आनंद उनसे रंजिश मानते हैं। आरोपियों ने उनके घर के तरफ एक सीसीटीवी कैमरा लगा रखा है। जिसकी वीडियो का वह गलत इस्तेमाल करते हैं। बताया कि उनके मकान की कार्रवाई के चलते जगतपुर चौकी इंचार्ज 19 मई को उनके घर आए थे। आरोप है कि इसका वीडियो आरोपियों ने इंटरनेट और व्हाट्सएप पर यह कहते हुए वायरल कर दिया कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आई है। एक चर्च के व्हाट्स एप ग्रुप और उनके स्कूल की ई-मेल पर भी वह वीडियो भेज दी। शिक्षिका ने इसका विरोध किया तो आरोपी उनसे वीडियो डिलीट करने के लिए दो लाख रुपये की मांग भी की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed