{"_id":"5d1fbea18ebc3e3c9932431a","slug":"crime-bareilly-news-bly367510053","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न मिलने पर बनाया वेश्यावृत्ति का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज न मिलने पर बनाया वेश्यावृत्ति का दबाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दहेज में लाखों रुपये की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता का नशेड़ी पति व अन्य ससुराली उस पर वेश्यावृत्ति का दबाव बनाने लगे। विवाहिता के मुताबिक देवर ने उसके साथ दुष्कर्म करने की भी कोशिश की। एसएसपी के आदेश पर इज्जतनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी करीब दस साल पहले सीबीगंज निवासी एक युवक से हुई थी। विवाहिता ने बताया कि शादी के कुछ वक्त बाद ही उसका पति नशा करने लगा और नौकरी छोड़ दी। रुपये की कमी होने पर वह उस पर घर से पांच लाख रुपये दहेज लाने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि रुपये लाने में असमर्थता जताने पर ससुराली उस पर वेश्यावृत्ति करने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर उसे पीट दिया। बताया कि घर में अकेला पाकर उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म करने की भी कोशिश की। ससुरालियों की सभी मांगों का विरोध किया तो 24 मार्च को ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। ब्यूरो