फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

मछली पकड़ने गए किसान की रामगंगा में डूबकर मौत

Fri, 05 Jul 2019 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
crime
सीबीगंज (बरेली)। दो दिन पहले मछली पकड़ने आए अलीगंज क्षेत्र के किसान का शव रामगंगा में पड़ा मिला। मुंह और नाक से खून बहने के कारण परिवार हत्या की आशंका जता रहे थे, लेकिन पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि हुई। अलीगंज और सीबीगंज पुलिस में सीमा विवाद की स्थिति रही। बाद में एसएसपी के निर्देश पर सीबीगंज पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना अलीगंज के चुरा नवदिया गांव निवासी बेगराज मोहनलाल (45) मंगलवार शाम रामगंगा नदी किनारे मछली पकड़ने गए थे। उनके साथ गांव के दो अन्य युवक भी थे। वे मंगलवार रात घर लौट, लेकिन बेगराज नहीं आए। दो दिन नहीं लौटे तो गुरुवार सुबह बेटा अतुल नदी किनारे पिता को देखने पहुंचा। उसने वहां पिता का शव नदी में उतराता देखा तो सन्न रह गया। अलीगंज थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस यह कहकर लौट गई कि यह इलाका सीबीगंज थाना क्षेत्र के दौली रघुवरदयाल गांव में लगता है। अतुल ने एसएसपी को फोन से घटना की सूचना दी। इसके बाद सीबीगंज और अलीगंज दोनों थानों की पुलिस मौके पर आ गई। बाद में सीबीगंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सीबीगंज राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि शव नदी में पड़ा होने के कारण फूल गया है। परिवार ने किसी से रंजिश से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed