फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

आरोपी राजीव को पुलिस ने रिमांड पर लेकर की पूछताछ

Fri, 27 Dec 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
crime
गरीबपुरा की प्रधान पर जानलेवा हमले का मामला
विज्ञापन

हमले में प्रयुक्त तमंचा बरामद, राजीव ने भाई और पिता को बताया निर्दोष
बहेड़ी। गरीबपुरा की प्रधान पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कोर्ट में सरेंडर करने वाले आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। दो कारतूस भी मिले हैं। आरोपी ने अपने बयान में भाई और पिता को निर्दोष बताया है। पुलिस ने शाम को उसे वापस जेल भेज दिया।
गरीबपुरा गांव की प्रधान संतोष भारती 27 नवंबर को स्कूटी से बहेड़ी ब्लॉक जा रही थीं। इसी बीच जाजूनागर के पास नदेली रोड पर पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। पीठ और गर्दन के पास दो गोली उन्हें लगीं। प्रधान के स्कूटी से गिरते ही बदमाशों ने उनकी जान लेने के लिए फिर से तमंचे लोड किए, लेकिन तभी यूपी 112 की गाड़ी आती देख बदमाश बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर उसका मालिक ट्रेस किया तो वह राजीव सिंह के भाई निकला। घटना की रिपोर्ट प्रधान के पुत्र कमल ने गांव के ही तीन लोगों सहित राजीव सिंह के खिलाफ नामजद दर्ज कराई। अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उनकी हमले में भूमिका न मिलने पर उन्हें क्लीन चिट दे दी गई। इसके बाद राजीव की तलाश में उत्तराखंड तक ताबड़तोड़ दबिश दीं लेकिन वह नहीं मिला। चार दिन पूर्व बरेली कोर्ट में राजीव ने सरेंडर कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की तो उसने वारदात में प्रयुक्त तमंचा और दो कारतूस जाजूनगर के पास झाड़ियों से बरामद करा दिए।
विज्ञापन

उधर, ग्राम प्रधान संतोष भारती का कहना है कि गांव के लोगों को पुलिस ने छोड़ दिया जबकि राजीव के पिता का जो ऑडियो उन्होंने पुलिस को दिया था उसमें वह साफ कह रहा है कि उसे मरवाने के लिए गांव के लोग पचास-पचास हजार रुपये देने को तैयार हैं। पुलिस ने रिमांड पर लेकर उससे सख्ती से पूछताछ नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव को रिमांड पर लेकर वारदात में प्रयोग किया गया तमंचा बरामद कर लिया गया है। बयान में उसने कई और लोगों के नाम बताएं हैं। विवचेना चल रही है। - रामअवतार सिंह इंस्पेक्टर बहेड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed