{"_id":"5d28ef528ebc3e6cf7221c41","slug":"crime-baheri-news-bly368312837","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर छोड़कर भागे गुड़िया के हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर छोड़कर भागे गुड़िया के हत्यारोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी। दस बीघा जमीन और बरेली के मकान को लेकर जेठ ने छोटे भाई की पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी थी। सौतेले भाई ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई थी। तीनों आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
दीननगर गांव की गुड़िया देवी (30) का कत्ल उसके जेठ कल्लू गिरि ने दस बीघा जमीन व बरेली की सैनिक कॉलोनी के मकान की खातिर कर डाला था। उसने इस साजिश को अपनी पत्नी व साले के साथ मिलकर अंजाम दिया। गांव में चोर-चोर का शोर मचाकर तीनों वहां से निकल गए थे। मामले में मृतका के सौतेले देवर ललित गिरि ने बडे़ भाई कल्लू गिरि, उसके साले व भाभी पुष्पा देवी के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। पुलिस ने उनके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो जिले से बाहर की निकली। इसके बाद ये नंबर भी बंद होने से कोई लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई। पुलिस अब उनके रिश्तेदारों के यहां दबिश दे रही है। सीओ आलोक अग्रहरि ने बताया कि जल्द ही हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।