फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

धनंजय सिंह के जाते ही बहेड़ी में पशु हत्या तेज

Tue, 09 Jul 2019 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
crime
बहेड़ी। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह का तबादला होते ही पुलिस ने महीनों से बंद पशुओं के अवैध कटान को ग्रीन सिग्नल दे दिया है। इसकी तस्दीक फोरलेन के किनारे प्लास्टिक कट्टों में भरकर फेंके गए पशुओं के अवशेषों से हो रही है। मार्निंग वाक करने वाले भी बदबू से परेशान हैं तो हाईवे पर स्थित गॉडविन स्कूल के प्रबंधक भी इसकी कई बार प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन

सूबे में योगी सरकार आने के बाद अवैध रुप से चल रहे बूचड़खानों के खिलाफ पुलिस ने सघन अभियान चलाकर उन्हें बंद कराया था। यहां नगर में घर-घर में चलने वाले बूचड़खाने भी पुलिस के डर से बंद हो गए थे। कुछ समय बाद सब कुछ पहले जैसा चलने लगा। इधर, इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने थाने में तैनाती के बाद सबसे पहले बूचड़खानों पर अभियान चलाया। उन्होंने संदेह के आधार पर कुछ पुलिसकर्मियों को भी यहां से हटवा दिया। गोकशी करने वाले ताबड़तोड़ दबिश देकर गिरफ्तार कर लिए गए। अब फिर से यह धंधा चालू हो गया है। मंडनपुर से लेकर डिग्री कालेज के पास तक अवशेषों को बीती रात फेंका गया।
विज्ञापन


पुलिस को इस मामले में सख्त एक्शन लेने के लिए कहा गया है। गोपनीय जांच कराकर पता लगाया जायेगा पुलिस का कौन दरोगा व सिपाही इस काम को करने वालों का साथ दे रहा है। उसके बाद उन लोगों के नाम बाकायदा प्रमाण के साथ एसएसपी को भेजे जायेंगे।- ममता मालवीय, एसडीएम बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed