{"_id":"5e2204fb8ebc3e4aeb5a47e7","slug":"crime-aonla-news-bly392301793","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंवला में सिंथेटिक दूध बनाने का जखीरा पकड़ा, सांठगांठ कर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंवला में सिंथेटिक दूध बनाने का जखीरा पकड़ा, सांठगांठ कर छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्कर की पुलिस से गाड़ी छुड़ाने के लिए एक शख्स से बातचीत का ऑडियो वायरल, पुलिस में मचा हड़कंप
आंवला। अलीगंज में एक प्रधान को अफीम तस्कर बताकर उससे मोटी रकम वसूलने वाली पुलिस का अब एक और मामला सामने आया है। आरोप है कि आंवला पुलिस ने सिंथेटिक दूध बनाने के जखीरे के साथ तस्करों को गुरुवार शाम पकड़ा, लेकिन बाद में मोटी रकम लेकर छोड़ दिया। इसे लेकर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई तो पुलिस में हड़कंप मच गया है। उधर, व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
आंवला-रामनगर रोड पर गुरुवार शाम एक पेट्रोल पंप के समीप कुछ लोगों ने एक पिकअप रोक ली। इसमें सिंथेटिक दूध बनाने का सामान (पाउडर, केमिकल आदि) मिलने पर उन्होंने पुलिस बुला ली। कस्बे की चौकी से दरोगा मौके पर पहुंचे तो मामला रफादफा करने का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि उस समय बात नहीं बनी तो गाड़ी कोतवाली में खड़ा करा ली गई। वायरल ऑडियो के अनुसार दरोगा ने पांच लाख की डिमांड की थी। इधर, पिकअप मालिक पुलिस से सेटिंग करने में जुट गया। एक शख्स से उसने फोन पर गाड़ी छुड़वाने के लिए रकम कम कराने को कहा। बातचीत में गाड़ी मालिक ने उसे पूरी बात बताई। इसके बाद शुक्रवार सुबह होते-होते थाने से गाड़ी गायब हो गई। इस बारे में लोगों को पता चला तो चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। चर्चा के अनुसार पुलिस ने करीब दो लाख रुपये लेकर सामान सहित गाड़ी को छोड़ दिया। आरोप है कि पुलिस ने गाड़ी पकड़ने वालों को भी कुछ रकम दी है। इसी दौरान गाड़ी मालिक का शख्स से बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। इसके बाद से पुलिस में हड़कंप मचा है। इस संबंध में कोतवाल सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। इधर, व्यापार मंडल केे प्रदेश संगठन मंत्री सुनील गुप्ता ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
- मामला संज्ञान में आया है। यदि कोई तहरीर देता है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। - सीओ रामप्रकाश, आंवला
कई स्थानों पर चल रहा है नकली दूध का धंधा
आंवला-वजीरगंज रोड के किनारे स्थित गांव के अलावा तहसील के कई स्थानों पर नकली दूध बनाने का धंधा चल रहा है। बताया जाता है कि पुलिस सब कुछ जानते हुए भी आंखें मूंदी रहती है। केमिकल और पाउडर से बना दूध कस्बे में 10 बजे के बाद आता है।
विज्ञापन
किडनी और फेफड़े हो जाते हैं खराब
सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेंद्र कुमार के अनुसार नकली दूध के सेवन से सबसे अधिक असर किडनी पर पड़ता है। बच्चों को यह दूध देने से उनके शरीर का विकास ही रुक जाता है। आयुर्वेदाचार्य एमपी सिंह ने बताया कि नकली दूध से फेफडे़ जल्दी खराब हो जाते हैं। इनमें सूजन आ जाती है। लगातार 90 दिन सेवन करने पर इसका असर दिखने लगता है।
ग्रामीण इलाकों में खूब बिक रही मिठाई
नकली दूध से बनी मिठाई ग्रामीण इलाकों में खूब बिक रही है। कई बार खाद्य विभाग ने दुकानों से मिठाइयां भी पकड़ीं लेकिन उसे नष्ट कराकर इतिश्री कर ली। ठोस कार्रवाई न होने से दुकानों ने मिठाइयों का बिक्री जारी है।
- पुलिस ने शिकायत या संदेह पर दूध की गाड़ी पकड़ी भी तो संबंधित विभाग को सूचना देनी चाहिए थी। अभी मेरी जानकारी में यह मामला और ऑडियो रिकार्डिंग नहीं है। आरोप में दम हुआ तो जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। - रविंद्र कुमार, प्रभारी एसएसपी