{"_id":"5e1b7a108ebc3e881f4dd634","slug":"crime-aonla-news-bly391676463","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में मिले गोवंशीय पशु के अवशेष, भड़के भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग में मिले गोवंशीय पशु के अवशेष, भड़के भाजपाई
विज्ञापन
पुलिस ने अवशेष गड्ढे में दबाए, पूर्व मंत्री ने निकलवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाए
भाजपाइयों के तल्ख तेवर देख पुलिस ने दर्ज की अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
आंवला/अलीगंज। सिरौली रोड स्थित एक बाग में रविवार सुबह गोवंशीय पशु के अवशेष मिले तो लोगों का पारा चढ़ गया। भाजपाई इकट्ठा होकर हंगामा करने लगे। पुलिस पहुंची तो अवशेष को एक गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया। इसकी जानकारी पर पूर्व सिंचाई मंत्री भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए अवशेष निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। भाजपाइयों के तेवर तल्ख देख पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
रविवार सुबह कस्बे के व्यापारी राजेंद्र अग्रवाल के बाग में गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े मिले। सूचना मिली तो विक्की गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, गोपाल अग्रवाल समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच कर हंगामा करने लगे। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बवाल की आशंका में नमूने के तौर पर कुछ अवशेष एकत्र कर अवशेष को बाग में ही गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया। इसी बीच कार्यकर्ताओं ने जानकारी पूर्व सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह को दे दी। मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री ने पुलिस से नाराजगी जताते हुए अवशेष बाहर निकलवाए और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। पूर्व सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह का कहना था कि गोवंशीय पशु की हत्या करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए ताकि दूसरा कोई ऐसा घृणित काम न कर सके। एसओ मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि बरामद अवशेष गोवंशीय पशु के थे। पुष्टि के लिए सैंपल भेजा गया है। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सिरौली में पुलिस टीम पर हो चुका है हमला
- थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर, शहवाजपुर, कल्याणपुर पशुओं के अवैध कटान के लिए चर्चित है। कुछ समय पूर्व गोवंशीय पशु के कटान की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तत्कालीन दरोगा रमेश शर्मा और उनके हमराह पर बेखौफ तस्करों ने हमला कर दिया था। इसमें दरोगा का सिर फूट गया था, जबकि सिपाही घायल हो गए थे।
विज्ञापन
सर्द मौसम में बढ़ी पशु तस्करी
बरेली। सर्द मौसम में पशु तस्करी की घटनाएं बढ़ गई हैं। एक ही रात में इज्जत नगर और फिर अलीगंज में पशुओं के अवशेष मिलने से यह बात काफी हद तक साफ हो गई है। जाहिर है कि ठंड में पशुओं को बाहर बांधकर ग्रामीण अंदर सो जाते हैं जिन्हें खोलना पशु तस्करों के लिए आसान होता है। कोहरे में उनके वाहनों की आवाज भी लोगों को पता नहीं चल पाती। सड़कों पर सुनसान होने से घुमंतू पशुओं को उठाने में भी लोगों के देखने और विरोध का चांस कम होता है। पुलिसकर्मी भी गश्त की बजाय आरामतलबी के मूड में रहते हैं जिससे घटनाएं बढ़ने का अंदेशा है।
- पशु तस्करी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अपराध समीक्षा बैठक में थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं। गश्त को और प्रभावी बनाया जाएगा। पशु तस्करों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। - शैलेश पांडेय, एसएसपी