फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बिशारतगंज थाने में अनहोनी घटनाओं को लेकर पुलिस में दहशत

Sat, 03 Aug 2019 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
crime
बिशारतगंज। पिछले डेढ़ माह में हुई कई अप्रिय घटनाओं से एक बार बिशारतगंज थाने में किसी साये की चर्चाएं होने लगी है। दहशत में अधिकांश पुलिसकर्मी यहां से तबादला करने की जुगत में लगे हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस कर्मियों ने थाने मेें स्थित देवी मंदिर में हवन कराया था। बृहस्पतिवार को ही एसएसपी ने नये थानाध्यक्ष की यहां तैनाती की थी। शाम छह बजे वह थाने में आमद कराकर बरेली चले गए। रात में उन्होंने तबादला करा लिया।
विज्ञापन

23 जून की सुबह बदायूं के थाना हजरतपुर के गांव संघासी निवासी रामवीर ने पुलिस हिरासत में थाने के शौचालय में गमछा से फंदा लगाकर जान दे दी थी। इस मामले में एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक शोएब मियां सहित तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया था। 27 जून को श्रीकांत राय को प्रभारी निरीक्षक तैनात किया गया। 8 जुलाई को एसएसपी ने यहां तैनात एसएसआई गजेंद्र सिंह यादव को अनिवार्य सेवानिवृत्त कर दिया। एसएसआई के स्थान पर कोई नई तैनाती नहीं की गई। 27 जुलाई को प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय की हार्टअटैक से मौत हो गई। इसके बाद पूरा थाना दहशत में आ गया। कई पुलिसकर्मी बीमार हो गए। बिशारतगंज थाने की स्थापना के 35 वर्षों में यहां 77 थानाध्यक्ष तैनात हुए, जिनमें कई तेज तर्रार शामिल है, लेकिन मात्र 25 ही भाग्यशाली रहे जो यहां से चार्ज पर गए। बाकी पदावनत होकर गए।
विज्ञापन

अधिकारिक तौर पर भले ही इन थानाध्यक्षों को अपराधों में वृद्धि, कार्य में शिथिलता या गैर जनपद और रेंज में अवधि पूरी होने के कारण हटाया गया हो, लेकिन यहां के लोग थाने के पीछे बनी कब्रों को ही इसका खास कारण मानते है। कुछ लोगों का कहना है कि थाने का भवन कब्रिस्तान की जगह में बना होने के कारण ऐसा हो रहा है। वे इस स्थान को अभिशप्त मानते है। एक किंवदंती यह भी है कि थाना भवन की जगह एक बहुत पुराना पीपल का वृक्ष था, जिसे कटवाकर थाने का भवन बनाए जाने के कारण ऐसा हो रहा है। लोग इस स्थान पर प्रेत आत्मा का वास मानते हैं। कारण भले ही चाहे जो हो परंतु यह थाना थानाध्यक्षों के लिए अभिशाप बन गया है। एसएसपी ने बृहस्पतिवार को श्याम सिंह की तैनाती की। शाम को उन्होंने आमद कराई रात को बरेली जाकर स्थानांतरण करा लिया। एसएसपी ने अब पुलिस लाइन से मनोज कुमार को प्रभारी निरीक्षक तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed