फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

घूंघट ने प्लानिंग फ्लॉप कराई.. ग्रामीणों ने पकड़ा तो हुई धुनाई

Mon, 22 Jul 2019 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
crime
आंवला। प्रेमिका को लेने आए युवक की पूरी प्लॉनिंग घूंघट की वजह से फ्लॉप हो गई। दरअसल प्रेमिका की मां को पहले ही भनक लग गई थी। बेटी के कपड़े पहनकर और घूंघट डालकर वो तय जगह पहुंच गई। हड़बड़ी में युवक भी नहीं पहचान पाया और बाइक पर बैठाकर चल पड़ा। कुछ दूरी पर खड़े ग्रामीणों ने उसे रोक लिया फिर जमकर धुनाई की। महिला ने जब घूंघट हटाया तो युवक को अपनी गलती समझ में आई। पुलिस ने युवक और उसके दोस्त का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

आंवला थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी करीब डेढ़ साल पहले बिशारतगंज क्षेत्र के युवक से हुई थी, लेकिन दहेज पर बात नहीं बनी तो रिश्ता टूट गया। लेकिन इसके बाद भी युवक की युवती से फोन पर बात होती रही। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। उधर, छह माह पहले युवती के परिजन ने उसकी शादी कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव में कर दी, लेकिन युवती ने प्रेमी से फोन पर बात करना बंद नहीं किया। दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी जब पति को हुई तो वह उसे मायके छोड़ आया। मायके आने के बाद युवती मां के मोबाइल से प्रेमी से बात करने लगी। शनिवार की रात दोनों ने भागकर शादी करने का फैसला कर लिया। लेकिन एक गलती की वजह से दोनों की प्लानिंग फ्लॉप हो गई।
विज्ञापन

दरअसल, युवक ने युवती को फोन किया तो कॉल उसकी मां ने रिसीव कर ली। माजरा समझते ही वह प्रेमिका बनकर बात करने लगी। शनिवार रात 11 बजे युवक अपने दोस्त के साथ तय जगह पहुंच गया। वहां घूंघट में खड़ी युवती की मां को प्रेमिका समझकर बाइक पर बैठा लिया और चल पड़ा। अलीगंज-आंवला मार्ग पहले से खड़े ग्रामीणों ने बाइक रोक ली और दोनों युवकों की धुनाई शुरू कर दी। साथ ही पुलिस को रोड होल्डअप की सूचना दे दी। आननफानन में पुलिस दोनों थाने ले आई। कोतवाल सुनील कुमार ने बताया कि किसी की ओर से तहरीर न मिलने पर पुलिस ने दोनों युवकों राहुल और सूरज का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed