फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime,actident

अजमेर में हादसा, फरीदपुर के दो बच्चों समेत तीन की मौत

Mon, 23 Sep 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
crime,actident
फरीदपुर। अजमेर से गुजरात के ईट भट्ठे पर काम करने जा रहे कस्बे के मजदूरों की बस ट्रक से अजमेर के पास टकरा गई। इससे फरीदपुर के दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी भी दशा दयनीय बताई जा रही है। इससे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई, परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

फरीदपुर के मोहल्ला फरर्रखपुर के अधिकांश लोग जयपुर में काम कर रहे हैं। ये लोग जयपुर से गुजरात के ईट भट्ठों पर काम करने के लिए बस से जा रहे थे। डबल डेकर बस अजमेर से चलने के रविवार शाम साढ़े छह बजे थाना मांगलियावास के गांव लामाना के पास से गुजर रही थी। तभी सामने से आ रहे एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे जोरदार आवाज के साथ बस का कंडक्टर साइड वाला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में 12 वर्षीय आदिल पुत्र अहमद शाह, इदरीश की तीन वर्षीय पुत्री अलीना और गुड्डू की पत्नी 22 वर्षीय शबाना की मौत हो गई है। बताते हैं कि घायलों में बबलू पुत्र अलीशा, राजा पुत्र बबलू, गुड्डू पुत्र नियाज अली, सुनहरा पत्नी शकील, चांद पुत्र नियाज अली, सरताज पुत्र सलीम, बताबाबू पुत्र आशिक अली के अलावा भुता थाने के मल्लपुर के निवासी रेहाना पत्नी चांद बाबू, मुजीब पुत्र चांदबाबू भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताते हैं कि इन घायलों में कई की हालत बहुत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मोहल्ला फरर्रखपुर में शोक की लहर दौड़ गई। सबके परिवार में कोहराम मचा है। लोग जानकारी जुटा रहे हैं लेकिन अभी पूरी जानकारी नहीं मिल सकती है।। इसको लेकर परिवारवाले बेचैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed