फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime,acident

खुशियों पर लगा ग्रहण, सड़क हादसों में छह लोगों की मौत

Sun, 20 Mar 2022 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
crime,acident
बदायूं। होली की खुशियों पर शुक्रवार को कई परिवारों में ग्रहण लग गया। जिले के अलग-अलग इलाकों में कई हादसे हुए। उनमें छह लोगों की जान चली गई, तो सात लोग घायल हो गए। उनमें कुछ लोगों का बरेली में इलाज चल रहा है। इसमें खास बात यह रही कि होली के दिन कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने सभी शवों के पोस्टमार्टम करा दिए हैं।
विज्ञापन

बिल्सी। बरेली जिले में आंवला कोतवाली क्षेत्र के गांव पैगा निवासी 29 वर्षीय लाखन सिंह शुक्रवार दोपहर अपनी ससुराल बैन गांव से होली खेलकर घर लौट रहे थे। उनकी बाइक पर गांव के सोनू और राजेश भी बैठे थे। उनकी बाइक बिल्सी-वजीरगंज रोड पर मूसेपुर गांव के नजदीक पहुंची थी। तभी किसी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इसमें लाखन की मौत हो गई। राजेश व सोनू घायल हो गए। उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है। इधर, गांव रिसौली निवासी 28 वर्षीय वीरेंद्र शुक्रवार को सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव शिकरापुर से बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिजनौर-बदायूं हाईवे पर हैदलपुर गांव के सामने एक दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें वीरेंद्र की जान चली गई।
विज्ञापन

उघैती। थाना क्षेत्र के गांव शरह बरौलिया निवासी 26 वर्षीय छंगे बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे अपने खेत से सिंचाई करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के नजदीक एक पिकअप गाड़ी ने छंगे को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें छंगे की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर पिकअप को लेकर वहां से भाग गया। परिवार वालों ने पिकअप ड्राइवर के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। वहीं पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज। कस्बे के वार्ड नंबर नौ निवासी दयाशंकर (30) शुक्रवार सुबह अपने दोस्त बंटू के साथ बाइक पर होली खेलने निकले थे। उनकी बाइक वजीरगंज-आंवला रोड पर देवी मंदिर के सामने से गुजर रही थी। तभी सामने से तेज रफ्तार में आई बाइक से टकरा ई। इस हादसे में हेलमेट न लगे होने से दयाशंकर का सिर फट गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा दोस्त बंटू और दूसरी बाइक पर सवार रमनगला निवासी रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बरेली रेफर कर दिया गया।
दातागंज। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव सुकटिया रूंद निवासी 25 वर्षीय राजीव सिंह, गांव का सोनू, राजीव का साला कादरचौक के गांव असरासी निवासी सुमित व सचिन शुक्रवार सुबह एक ही बाइक से होली खेलने घर से निकले थे। चारों लोग गढ़िया शाहपुर से होली खेलकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान चंगासी गांव के नजदीक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा घुसी। उसके किनारे खेत में तार बंधे थे। उनसे टकराकर राजीव सिंह की मौत हो गई। सुमित, सचिन और सोनू घायल हो गए। उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया।

-
सोत नदी पुल पर बस की टक्कर से युवक की जान गई
बदायूं। दो दिन पहले सड़क हादसे में घायल 25 वर्षीय सुल्तान उर्फ सोनू पुत्र साबिर ने बरेली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी सुल्तान उर्फ सोनू दो दिन पहले बड़ी ज्यारत की ओर से बाइक से घर लौट रहे थे। तभी सोत नदी के नजदीक एक निजी बस ने टक्कर मार दी। इसमें शाहरुख गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार वाले उन्हें बरेली ले गए थे जहां शुक्रवार को शाहरुख की मौत हो गई। शव बदायूं लाकर पोस्टमार्टम कराया गया। परिवारवालों ने पुलिस ने ड्राइवर और बस को छोड़ने का आरोप लगाया है। सोनू पूर्व शहर विधायक आबिद रजा के पीआरओ सरताज खान के भांजे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed