फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Jan 2020 06:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
crimc
लखीमपुर खीरी। व्हाट्सएप पर देवी-देवताओं के चित्रों व सामाजिक संगठनों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले थाना व कस्बा खीरी के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा निवासी शकील अहमद को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को उसका चालान भेजा है।
विज्ञापन

थाना व कस्बा खीरी के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा निवासी शकील अहमद ने 21 जनवरी को व्हाट्सएप पर देवी-देवताओं व सामाजिक संगठनों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। थाना खीरी पुलिस ने गौरक्षा विभाग विहिप प्रमुख सुनील कुमार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना सीओ सिटी को सौंपी थी। शुक्रवार को सदर कोतवाली पुलिस ने शकील अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। विवेचक सीओ सिटी विजय आनंद ने बताया कि आरोपी का चालान भेजा गया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर देश विरोधी टिप्पणी, गिरफ्तार
फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद के साथ देश और समाज के विरोध में टिप्पणी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बरबर चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि बरबर कस्बा के मोहल्ला मौलवीगंज निवासी फरहान खां ने फेसबुक पर देश और समाज विरोधी टिप्पणियां की। इससे भाजपा, हिंदू संगठनों सहित अन्य नागरिकों में आक्रोश फैल गया। चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पसगवां कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने फरहान खां को गिरफ्तार कर लिया है। विवेचना कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह को सौपी गई है। उधर, आरोपी को छुड़ाने की पैरवी में कई सफेदपोश नेता लगे रहे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी का चालान भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed