{"_id":"5dffc87d8ebc3e87c67ec4a8","slug":"crimc-bareilly-news-bly389054197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक हेल्पर का ईसाइयों की पुलिया के पास पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक हेल्पर का ईसाइयों की पुलिया के पास पड़ा मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शाम को घर से टहलने निकले एक ट्रक हेल्पर का शव ईसाइयों की पुलिया के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे घरवालों ने शव की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस ने ठंड से मौत होने की आशंका जताई है।
बारादरी थाने के मोहल्ला कोट निवासी चंद्रमोहन का शव रविवार सुबह ईसाइयों की पुलिया के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के घरवालों ने बताया कि चंद्रमोहन नशा करता था। चूंकि वह ट्रक पर हेल्पर था सो ज्यादातर बाहर ही रहता था। शनिवार शाम को ही वह गुजरात से लौटा था। कुछ देर घर पर रुककर टहलने के लिए निकल गया। रात भर वह नहीं लौटा तो परिवार ने सोचा कि किसी दोस्त के पास रुक गया होगा। सुबह पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल से परिवार को सूचना दी। ब्यूरो
पश्चिम बंगाल के पान विक्रेता की संदिग्ध हालात में मौत
बरेली। सप्ताह भर से किराये के कमरे में अकेले रह रहे पश्चिम बंगाल के पान विक्रेता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। नशे या जहर के लक्षणों की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है। बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कोर्ट में पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले के रामनगर थाने के गांव शाही निवासी 32 वर्षीय सपन सिंह किराए पर रहता था। वह यहां रविंद्र नाथ के साथ पान बिक्री का काम करता था। एक सप्ताह पहले रविंद्रनाथ और अन्य लोग अपने गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने चले गए। सपन सिंह को वह कमरे पर छोड़ गए थे। रविवार सुबह जब रविंद्र नाथ लौटे तो उन्होंने देखा कि कमरे में सपन सिंह का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। ब्यूरो