फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

ड्राइवर ने की थी मुखबिरी, लोकल गैंग लूटकर उत्तराखंड भागा

Sun, 15 Dec 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
crimc
सरिया फैक्टरी के मुनीम पचास लाख की लूट का मामला
विज्ञापन

भोजीपुरा (बरेली)। किच्छा की सरिया फैक्टरी के मुनीम से पचास लाख रुपये की लूट के मामले में तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। पुलिस ने ड्राइवर से सख्ती से पूछताछ की तो उसने खुलासा किया कि बरेली और आसपास के बदमाशों ने उसी की मुखबिरी पर लूट की थी। लूट के बाद बदमाश बहेड़ी के रास्ते उत्तराखंड भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में उत्तराखंड तक दबिश दे रही है।
शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे नैनीताल हाईवे पर किच्छा की शीतला इंडस्ट्री सरिया फैक्टरी के मुनीम अनिक अग्रवाल की गाड़ी को ओवरटेक करके बदमाशों ने पचास लाख रुपये लूट लिए थे। अनिक अपने ड्राइवर रूपलाल उर्फ मगन के साथ बोलेरो से शाहजहांपुर से बरेली होते हुए किच्छा जा रहे थे। वारदात के बाद बदमाश दोनों को खेत में बांधकर डाल गए। पीड़ित थाने पहुंचे तो हड़कंप मच गया। रात भर सीमाएं सील करके वाहनों और संदिग्धों की तलाशी ली गई पर बदमाश पहले ही यूपी बार्डर क्रास कर चुके थे। इसका खुलासा रास्ते के सीसीटीवी कैमरों में सफेद बोलेरो देखकर देर रात ही हो गया था।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मुनीम और ड्राइवर से अलग-अलग पूछताछ की। इसमें ड्राइवर की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं तो उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। सुबह पांच बजते बजते ड्राइवर ने पुलिस के सामने सब उगल दिया। उसने कबूल किया कि वारदात में उसी का हाथ है। उसने साजिश के तहत जानबूझकर गाड़ी धीमी कर बदमाशों को ग्रीन सिगनल दिया था। इसके बाद बदमाशों ने ओवरटेक कर गाड़ी रुकवाई और लूट की। सूत्रों के मुताबिक ड्राइवर ने छह बदमाशों के वारदात में शामिल होने की बात कबूली है। अधिकांश बरेली जिले के ही हैं। पुलिस ने संदिग्धों के साथ ही सफेद और क्रीम कलर की कुछ बोलेरो भी पकड़ीं, लेकिन बदमाशों की बिना नंबर प्लेट वाली बोलेरो नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्द्वानी के सरिया कारोबारी ने भी माना- ड्राइवर बदमाश
शीतला इंडस्ट्री के मालिक तुषार अग्रवाल हल्द्वानी के निवासी हैं। तुषार के भाई नवनीत अग्रवाल शनिवार को भोजीपुरा थाने आए। बताया कि ड्राइवर एक साल से तो मुनीम छह साल से उनके यहां काम कर रहा है। उन्हें मुनीम पर पूरा भरोसा है पर ड्राइवर की गतिविधियां उन्हें पहले से संदिग्ध लगती थीं। वह गाड़ी में बैठकर उसके साथ जाते थे तो भी वह यहां वहां के बदमाशों से दोस्ती होने की बातें करता रहता था।
एडीजी-डीआईजी ने किया मुआयना, डीजीपी को दिया अपडेट
उत्तराखंड की फर्म के मुनीम से पचास लाख की लूट से लखनऊ तक हड़कंप है। इसीलिए एडीजी अविनाश चंद्र ने शनिवार को मौका मुआयना करने के बाद पुलिस से प्रोग्रेस पूछी। एडीजी ने डीजीपी दफ्तर को अपडेट दी। इससे पहले शुक्रवार रात दो बजे डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने पीड़ित मुनीम से भी बातचीत की और घटना का जल्द खुलासा करने के आदेश दिए।
रिपोर्ट में मुनीम ने साधा ड्राइवर पर निशाना
शुक्रवार देर रात मुनीम अनिक अग्रवाल ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। अनिक ने तीन पेज की तहरीर में अपने घर से निकलने से लेकर लखनऊ जाकर वहां से कैश लेने और वापस लौटने तक की हर गतिविधि का जिक्र किया है। इसमें कई जगह ड्राइवर मगन सिंह पर परोक्ष रूप से निशाना साधा है। एक जगह लिखा है कि लखनऊ में ही ड्राइवर सिगरेट पीने के बहाने कुछ मिनट के लिए गायब हो गया। घटना से पहले वह बेहद धीमी गति से गाड़ी चला रहा था। उन्होंने उससे वजह पूछी तो कहा कि लंबी यात्रा से काफी थक गया है और टॉयलेट भी लगी है। तब उन्होंने उसे टॉयलेट करने की सलाह दी। गाड़ी पहले से धीमी थी, इसे भी वह साइड में लगाने लगा। इस बीच पीछे से आई सफेद बोलेरो ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर लिया।


‘लूट का खुलासा जल्दी हो जाएगा। पुलिस को बदमाशों के बारे में क्लू मिल गया है। मुखबिरी करके वारदात कराई गई है। जल्दी ही रकम बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आदेश दिया है।’
- अविनाश चंद्र, एडीजी बरेली जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed