{"_id":"5ddd87258ebc3e548349e78c","slug":"crimc-bareilly-news-bly385644334","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजीपुरा थाने के दरोगा पर भी रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजीपुरा थाने के दरोगा पर भी रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। तमिलनाडु के लोगों से जुड़े भोजीपुरा थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में विवेचक भी लपेटे में आ गए हैं। इसमें सीजेएम ने अन्य आरोपियों के साथ ही विवेचक के खिलाफ बी रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश भोजीपुरा इंस्पेक्टर को दिया है।
तमिलनाडु के निवासी वीसी थियागेसवरन की ओर से एस किरुथिगन लोकेश व अन्य के खिलाफ वहीं पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था। संपत्ति विवाद और वित्तीय लेनदेन के मामले में कुछ चेकों से अनाधिकृत लेनदेन हुआ। इसमें बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र के मोहम्मद उमर के साथ मिलकर धोखाधड़ी की गई। इसमें उनके फर्जी दस्तखत बनाकर लेनदेन किया और उनके खिलाफ भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि भोजीपुरा थाने के दरोगा रविशंकर यादव ने भी आरोपियों के सात मिलकर उन्हें प्रताड़ित किया। वीसी थियागेसवरन की ओर से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा पैरवी कर रहे थे। लंबी बहस के बाद जज ने अन्य आरोपियों के साथ ही रविशंकर यादव के खिलाफ रिपोर्ट करने के आदेश भी इंस्पेक्टर भोजीपुरा को दिए हैं।