फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

होमगार्ड पिटता रहा, यूपी-112 पुलिस देखती रही

Wed, 27 Nov 2019 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
crimc
बरेली। सोमवार शाम नावल्टी चौराहे पर एक होमगार्ड को स्कूटी सवार तीन लड़कों ने पीट दिया। सामने खड़ी यूपी-112 पुलिस खामोशी से ये नजारा देखती रही। होमगार्ड को पीटने के बाद तीनों युवक स्कूटी पर बैठकर पुलिस के सामने से निकल गए।
विज्ञापन

दुकानदारों के मुताबिक, सोमवार शाम नावल्टी चौराहे पर त्यागी रेस्टोरेंट के पास एक होमगार्ड खड़ा था। चौराहे से रोडवेज स्टैंड की ओर एक स्कूटी तेजी से आई। इस पर तीन युवक बैठे थे। होमगार्ड ने उन्हें रोककर कागजात दिखाने को कहा तो वे झगड़ा करने लगे। विवाद बढ़ने पर लड़कों ने होमगार्ड को पीटना शुरू कर दिया। इससे चौराहे पर अफरातफरी मच गई। होमगार्ड को पिटता देख कुछ लोगों ने महज 20 कदम की दूरी खड़ी यूपी-112 की गाड़ी संख्या 148 के स्टाफ को बताया। गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों में से दो उतरे भी, लेकिन होमगार्ड को बचाने के बजाय वहीं खड़े रहकर तमाशा देखते रहे। लड़के होमगार्ड को पीटने के बाद स्कूटी लेकर निकल गए। मंगलवार को मामला एसएसपी शैलेश पांडेय की जानकारी में आया तो उन्होंने एसपी सिटी से जांच कर कार्रवाई करने को कहा है। एसपी सिटी ने बताया कि जांच सीओ सिटी अशोक कुमार को सौंप दी गई है। वह सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान करेंगे। यूपी 112 स्टाफ का दोष मिला तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


टक्कर के बाद होमगार्ड ने कराया सैन्यकर्मी के बेटे का चालान
बरेली। सैन्यकर्मी के बेटे का एक होमगार्ड ने मामूली विवाद के बाद चालान करा दिया। पीड़ित ने एसपी क्राइम से शिकायत की। मामले में सीओ थ्री को जांच दी गई है। संजयनगर निवासी सैन्यकर्मी वीरसहाय के पुत्र सचिन गंगवार ने बताया कि वह सोमवार शाम बाइक से श्यामगंज से अपने घर जा रहा था। उसने इंडीकेटर देकर बाइक मोड़ी तभी पीछे से आ रहे होमगार्ड की साइकिल उनकी बाइक से टकरा गई। आरोप लगाया कि होमगार्ड नशे में था। वह उन्हें मॉडल टाउन चौकी ले गया। वहां कागजात पूरे होने के बाद भी होमगार्ड ने दरोगा से कहकर बाइक का चालान करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed