फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested the couple who operate biker gang

ये बंटी-बबली पार्टियों में ठुमके लगाते, खाना खाते और फिर बाइक लेकर फुर्र हो जाते

Wed, 27 Nov 2019 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 27 Nov 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the couple who operate biker gang
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पार्टियों और वैवाहिक कार्यक्रमों से बाइक चोरी की लगातार घटनाओं का राज आखिरकार खुल गया। इन घटनाओं को फर्रुखाबाद का एक जोड़ा अंजाम दे रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया तो पता चला कि दोनों पति-पत्नी हैं और शादियों-पार्टियों में बतौर मेहमान शामिल होने के बाद दावत उड़ाने के बाद बाइक लेकर फुर्र हो जाते थे। एसएसपी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों लोगों की निशानदेही पर 10 बाइक बरामद की गई हैं। इनमें ज्यादातर शादी के कार्यक्रमों से ही उड़ाई गई थीं।

विज्ञापन


फर्रुखाबाद के जहानगंजखेड़ा इलाके में रहने वाले अंशू कटियार और उसकी पत्नी अंबेडकरनगर के अल्लाहपुर में रहने वाली कंचन यादव हाल ही में बारादरी पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस दोनों से पूछताछ की तो बाइक चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हो गया। एसएसपी ने बताया कि दोनों बरातघरों में होने वाली पार्टियों या भीड़ भरी जगह पार्किंग स्थलों से बाइक उड़ाते थे। बरातघरों में आयोजित पार्टियों में वे अच्छे कपड़े पहनकर बतौर मेहमान शामिल होते थे। खाना खाने और नाच-गाने के बीच ही किसी न किसी बाइक को निशाना बनाते थे और मौका मिलते ही उसे लेकर उड़नछू हो जाते थे। पति-पत्नी पर कोई बाइक चोर होने का शक तक नहीं कर पाता था।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि अंशू और कंचन ने कई बार नई बाइक चुराते वक्त अपनी पुरानी बाइक वहीं छोड़ दी। बाद में अंशू आकर पुरानी बाइक भी ले जाता था। पुलिस ने उनके पास से वाहनों के कागजात भी बरामद किए हैं। अंशू और कंचन ने मीडिया के सामने स्वीकार किया कि खर्च पूरा न होने पर उन्होंने बाइक चोरी का धंधा शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


अकेले की गई वारदात बनी पकड़े जाने की वजह

कुछ महीने पहले अंशू ने अकेले ही एक बाइक चुराई थी, जिसमें वह पकड़ा गया था और प्रेमनगर पुलिस ने उसे जेल भी भेजा था। इसी वारदात वजह से वह ऑटोलिफ्टर के तौर पर चिह्नित हुआ। शक की वजह से पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तो पता चला कि सिर्फ वही नहीं, उसकी पत्नी भी बाइक चोरी की घटनाओं में उसकी बराबर की पार्टनर है।


मोबाइल पर मिस कॉल के बाद दोनों ने की लवमैरिज

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसएसपी ने बताया कि अंशू और कंचन की कहानी भी फिल्मी बंटी और बबली की तरह की ही है। मोबाइल फोन पर एक मिस कॉल के बाद दोनों नजदीक आए थे। कुछ समय बातचीत और मिलनेजुलने के बाद दोनों ने लव मैरिज कर ली थी। जनवरी में दोनों बरेली आकर सतीपुर में किराये का मकान लेकर रहने लगे। इसके बाद ऑटोलिफ्टिंग की घटनाओं को भी साथ-साथ अंजाम देने लगे।

बाइक का लॉक खोलने में दोनों गजब के माहिर

पुलिस ने अंशू और कंचन के पास से एक मास्टर की भी बरामद की। इसी के जरिये वे बाइक का लॉक खोलकर उसे उड़ा ले जाते थे। पुलिस के सामने दोनों ने इस मास्टर की से बाइक का लॉक भी पलक झपकते ही खोलकर दिखाया।


पति-पत्नी काफी समय से शहर में रहकर बाइक चोरी की घटनाएं कर रहे थे। महिला होने की वजह से कोई शक नहीं करता था। इन्होंने चोरी की अधिकांश बाइक फर्रुखाबाद में बेची हैं। इनके कुछ और साथी भी धंधे में शामिल हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं। - शैलेश पांडेय, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed