{"_id":"5dd1a2948ebc3e54ff6bacf8","slug":"crimc-bareilly-news-bly3843985152","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से मेरठ ले जाया जा रहा दो क्विंटल गांजा पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से मेरठ ले जाया जा रहा दो क्विंटल गांजा पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर का ट्रक उड़ीसा से आठ बोरियों में दो क्विंटल गांजा भरकर मेरठ जा रहा था। बारादरी पुलिस ने ट्रक पकड़कर गांजा बरामद कर लिया। ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने पुलिस लाइन में इसका खुलासा किया।
एसएसपी शैलेश पांडेय ने शहर के आकाशपुरम निवासी ट्रक ड्राइवर वली हसन को पत्रकारों के सामने पेश किया। बताया कि वली हसन ही ट्रक का मालिक है। पुलिस ने रुहेलखंड चौकी के पास बीसलपुर रोड से उसे पकड़ा। ट्रक से आठ बोरियों में दो क्विंटल दो किलो गांजा बरामद हुआ। बारादरी थाने में इसकी रिपोर्ट कराई गई है। वली ने दो लाख रुपये में गांजा उड़ीसा से मेरठ ले जाने की डील की थी। ट्रक में दो लोग और सवार थे, जो भाग निकले। वली से पूछताछ में बरेली और मेरठ के कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं। इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।