{"_id":"5dc328758ebc3e5b2e36e3ef","slug":"crimc-bareilly-news-bly382965943","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफीम के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफीम के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पुलिस ने एक महिला समेत तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब एक किलो दो सौ ग्राम अफीम बरामद हुई है। गिरफ्तार तस्करों ने बिहार और झारखंड से हरियाणा-पंजाब के लिए अफीम की तस्करी करने की बात स्वीकार की है।
सिरौली पुलिस बुधवार को चेकिंग कर रही थी। पुलिस को गुरवा चौराहा से अफीम तस्करों के गुजरने की सूचना थी। चेकिंग के दौरान सुबह करीब साढ़े छह बजे एक महिला समेत तीन लोगों को शक के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर इनके पास एक किलो 200 ग्राम अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान पूरन लाल पुत्र मूलचंद्र निवासी कुडरिया फैजुल्लापुर, नन्हे पुत्र सोहन लाल निवासी ढकिया और ममता पत्नी रामऔतार निवासी गुलड़िया थाना अलीगंज के रूप में हुई। पुलिस लाइन में एसपी देहात संसार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार महिला समेत तीनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। तस्करों ने स्वीकार किया है कि वे झारखंड और बिहार से अफीम पंजाब और हरियाणा पहुंचाने का काम करते हैं।