फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

कमलेश तिवारी हत्याकांड: एटीएस ने दरगाह आला हजरत पर नात पढ़ने वाले को उठाया

Wed, 23 Oct 2019 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
crimc
बरेली। हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या के मामले में सोमवार रात एटीएस ने यहां शाहबाद में छापा मारकर दरगाह आला हजरत पर नात पढ़ने वाले सैय्यद कैफी अली को उठा लिया और फिर रात में ही उसे लखनऊ ले गई। एटीएस सूत्रों के मुताबिक बरेली में कैफी ने ही कमलेश तिवारी के हत्यारों को खाना खिलवाने के साथ घायल हुए एक हत्यारे की पड़ोस के एक अस्पताल में ड्रेसिंग कराई थी। नातख्वाह को उठाए जाने के बाद दरगाह के जिम्मेदार सकते में आ गए हैं।
विज्ञापन

शाहबाद इलाके में सोमवार रात करीब दो बजे एटीएस ने बरेली क्राइम ब्रांच और थाना प्रेमनगर की पुलिस के साथ दबिश देकर 23 वर्षीय सैय्यद कैफी अली को उसके घर से उठा लिया। कैफी विश्व प्रसिद्ध आला हजरत दरगाह पर नात पढ़ता है, उसकी पहचान दरगाह के खादिम के तौर पर भी है। रात डेढ़ बजे ही वह जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खां के परिवार में हुई एक शादी की दावत खाकर लौटा था। घर से उसे उठाने के कुछ ही देर बाद एटीएस उसे लेकर लखनऊ रवाना हो गई। एटीएस के एडीजी डीके ठाकुर के नेतृत्व में लखनऊ में मंगलवार देर शाम तक कैफी से पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन

कैफी को हिरासत में लिए जाने के बाद उसके घर पर रात से ही मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मंगलवार को भी काफी लोग उसके घर पर इकट्ठे थे। कैफी की मां आबिद बेगम ने रोते हुए बताया कि उनके खाविंद मारूफ अली की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। कैफी बचपन से ही दरगाह का खादिम है। उसका कभी किसी से झगड़ा तक नहीं हुआ। उधर, बरेली के अधिकारी इस पूरे घटनाक्रम पर खामोश हैं। एसएसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि इस मामले में शीर्ष एजेंसियां जांच कर रही हैं। स्थानीय पुलिस को इस मामले में कुछ नहीं बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed