{"_id":"5da4c7568ebc3e93b0397b8c","slug":"crimc-bareilly-news-bly380161626","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी भागी तो दुश्मनों को पुलिस से पकड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी भागी तो दुश्मनों को पुलिस से पकड़वाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रेमी के साथ एक युवती चली गई तो उसके परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाकर उन्हें पकड़वाना शुरू कर दिया। पूछताछ के नाम पर पुलिस भी छह लोगों को कई दिन हिरासत में रखा। सोमवार को एक व्यक्ति ने शिकायत की तो एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
भोजीपुरा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति सोमवार को शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा। उन्होंने बताया कि गांव की एक युवती 27 अगस्त की दोपहर घर से भाग निकली थी। युवती के पिता सेे उनका जमीन को लेकर विवाद भी चल रहा है। इसके चलते युवती के पिता ने रंजिशन उनके भाई पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने उसे नौ अक्तूबर की दोपहर बाजार से घर लौटते समय नैनीताल रोड पर पकड़ लिया। फिर पांच दिनों तक थाने में बैठाकर उनसे मारपीट कर पूछताछ की। इसके बाद रविवार को उन्हें रुपये लेकर छोड़ दिया। व्यक्ति ने बताया कि युवती का पिता इससे पहले करीब छह लोगों को ऐसे ही आरोप के नाम पर पुलिस से पकड़वाकर प्रताड़ित कर चुका है। पुलिस भी उसका पूरा साथ दे रही है।