{"_id":"5d9b95d68ebc3e0130772af1","slug":"crimc-bareilly-news-bly3792160126","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज नहीं मिला तो बेटियों को अनाथालय छोड़ने चल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज नहीं मिला तो बेटियों को अनाथालय छोड़ने चल दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक व्यक्ति इतना क्रूर बन गया कि पत्नी से मारपीट के साथ दोनों बेटियों को अनाथालय में छोड़ने का इंतजाम कर दिया। परामर्श केंद्र में भी समझौता नहीं हो पाया तो पत्नी की शिकायत पर एडीजी ने ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। सोमवार को थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
अवध विहार कॉलोनी की प्रियंका की शादी करीब सात साल पहले देहरादून के अमित वर्मा से हुई थी। प्रियंका के मुताबिक अमित और उसके परिवार के लोग दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित करते थे। दो बेटियां पैदा होने के बाद उन्होंने और ज्यादा उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। प्रियंका का आरोप है कि पिछले कुछ समय से अमित दहेज में कैश न देने पर दोनों बेटियों को अनाथालय में छोड़ने की धमकियां देने लगा। उसने एक अनाथालय में इसकी बात भी कर ली। उन्होंने विरोध किया तो उन्हें पीटकर घर से निकाल दिया। मायके लौटकर उन्होंने पुलिस से शिकायत की तो मामला परामर्श केंद्र पहुंचा लेकिन यहां ससुराल के लोग पहुंचे ही नहीं। इसके बाद उन्होंने एडीजी से शिकायत की।