फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

रिछा में 9वीं के छात्र की गला दबाकर हत्या, छह हिरासत में

Tue, 08 Oct 2019 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
crimc
रिछा (बरेली)। रिछा में कक्षा नौ के छात्र नजीब की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शरीर पर कई जगह धारदार हथियारों के भी घाव हैं। परिवार के मुताबिक नजीब रविवार शाम छह बजे दोस्त से कॉपी लेने के लिए उसके घर जाने की बात कहकर गया था। सुबह उसका शव कस्बे से दो किमी दूर धान के एक खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने छात्र के कई सहपाठियों से पूछताछ के बाद कस्बे के ही छह लड़कों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल पूछताछ में एक लड़की के लिए झगड़ा होने के बाद नजीब की हत्या किए जाने की बात पता चली है। इसकी पुष्टि के लिए प्रमाण जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

राइस मिलों में धान की खरीद-फरोख्त करने वाले अतीक अहमद का बड़ा बेटा नजीब कस्बे के ही देहली पब्लिक स्कूल में 9वीं का छात्र था। अतीक तो धान खरीद के लिए गुजरता के कांडला गए हुए हैं। रविवार शाम छह बजे वह मां से यह कहकर निकला था कि दोस्त के घर कॉपी लेने जा रहा है। दो घंटे बाद मां ने फोन किया तो नजीब ने बताया कि वह मेला मोहल्ले में है। उसके बाद नजीब का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह कस्बे से दो किमी दूर लोगों ने धान के खेत में एक शव पड़ा देखकर शोर मचाया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो नजीब के शव की शिनाख्त हो गई।
विज्ञापन

मौका मुआयना करने पहुंचे एसपी देहात और एसपी क्राइम ने चकरोड पर खून भी पड़ा पाया। नजीब की हत्या के बाद उसके शव को घसीटकर खेत में डाला गया था। नजीब की मां ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया। सीओ ने शव पोस्टमार्टम के लिए उठवाना चाहा तो घरवाले फोरेसिंक जांच होने तक शव न उठने देने पर अड़ गए। इसके बाद फील्ड यूनिट और डॉग स्कवॉड बुलाकर जांच कराई गई, फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद नजीब के दो सहपाठियों से पूछताछ की। इसके बाद कस्बे के ही छह दो लड़कों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘नजीब की हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। संदेह के आधार पर कुछ लड़कों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा होगा।’
- शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed