फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

बाइक सवार बदमाशो ने तमंचे की नोक पर मिनी बैंक संचालक से डेढ लाख रुपये लूटे

Sat, 05 Oct 2019 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
crimc
फोटो-
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने मिनी बैंक संचालक से डेढ़ लाख लूटे!
तमंचा दिखाकर वारदात को अंजाम देने का शोर, एसपी देहात ने किया मुआयना
बैंक से प्रेमशंकर ने शुक्रवार को 40 हजार रुपये निकाले तो डेढ़ लाख कैसे लुटे
बहेड़ी। सुकटिया गांव में एसबीआई मिनी बैंक के संचालक से दो बाइक पर सवार चार बदमाश डेढ़ लाख रुपये लूटकर भाग गए। पीड़ित के मुताबिक तमंचा दिखाकर उसकी पिटाई की और रुपये के साथ ही बैग में रखा लैपटॉप और मोबाइल लेकर निकल गए। एसपी देहात ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस पीड़ित को लेकर आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश में छापामारी कर रही है। पुलिस ने पीड़ित से सवाल किया कि बैंक से उसने शुक्रवार को 40 हजार रुपये निकाले तो बैग में डेढ़ लाख कहां से आ गए।
सुकटिया गांव के प्रेमशंकर गांव में ही एसबीआई की मिनी बैंक चलाते हैं। रोज की तरह वह दोपहर करीब 12 बजे एसबीआई की मुड़िया नवी बख्श से रुपये निकालने पहुंचे। प्रेमशंकर के मुताबिक रुपये उन्होंने कंधे पर टंगे बैग में रख लिए और बाइक लेकर गांव की ओर निकले। करीब 20 मिनट बाद ही उनके पीछे दो बाइक लग गईं। इन पर चार बदमाश सवार थे। चका चौडे़रा रोड पर बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली और पिटाई करने लगे। एक बदमाश बैग छीनने लगा। विरोध करते हुए चीखना शुरू किया तो बदमाश ने तमंचा पेट से सटा दिया और बैग छीन लिया। बैग में डेढ़ लाख रुपये, दो मोबाइल और लैपटॉप रखा था। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मुड़िया रोड की ओर भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित की सूचना पर थाने से फोर्स मौके पर पहुंचा। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद पुलिस पीड़ित को लेकर बैंक पहुंची। वहां घंटों सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पुलिस को जानकारी मिली कि प्रेमशंकर ने बैंक से 40 हजार रुपये ही निकाले थे। इस पर उससे पूछा की उसके पास बाकी रुपया कहां से आया। प्रेमशंकर ने बाकी रुपया पहले से बैग में रखे होने की बात कही। पुलिस लूट की बात तो मान रही है, लेकिन रकम को लेकर संशय में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
वर्जन
- सुुकटिया गांव में मिनी बैंक संचालक ने डेढ़ लाख की लूट होने की बात कही है। पुलिस सच्चाई का पता लगा रही है। शुक्रवार सुबह बैंक से केवल 40 हजार रुपये निकाले गए हैं, ऐसे में डेढ़ लाख रुपये लूट की बात पर संशय है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। - शैलेश कुमार पांडे, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed