{"_id":"5db0b6528ebc3e01574239ba","slug":"crimc-aonla-news-bly3813202136","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफीम की तस्करी करते दंपती और छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफीम की तस्करी करते दंपती और छात्र गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला। मादक पदार्थ की तस्करी में नाबालिग, छात्र, महिलाएं भी लिप्त हो गई हैं। पुलिस से बचने के लिए तस्कर अब इन्हें मोहरा बना रहे हैं। पुलिस के शक न करने पर ये आसानी से मादक पदार्थ ठिकाने पर पहुंचा देते हैं। बुधवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दंपती और एक छात्र को रोका तो उनके पास से पांच लाख रुपये कीमत की अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
हलका दरोगा उदय वीर सिंह के मुताबिक, मंगलवार की शाम थाने से एक किलोमीटर दूर अलीगंज-गैनी रोड पर पेट्रोल पंप के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान नौगामा बह्मनान की ओर से आने वाली कच्ची सड़क पर एक महिला समेत तीन लोग बाइक से आते दिखे। रोकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। शक होने पर पीछा करके रोका तो उनके पास से एक किलोग्राम अफीम बरामद हुई। तीनों की पहचान पुष्पेंद्र, सत्यपाल और उसकी पत्नी सावित्री निवासी गांव उल्हैतापुर के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया वह कैरियर के रूप में काम करते हैं। उनको तस्कर ने मादक पदार्थ थोड़ी दूर जंगल के रास्ते तक दूसरे व्यक्ति को देने को कहा था। पुष्पेंद्र का कहना था वह इंटर का छात्र है। आर्मी में भर्ती होने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरवाने अलीगंज आ रहा था। रास्ते में मिलने पर इनके साथ बाइक पर बैठ गया। उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने बताया तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
लालच में बन रहे कैरियर
सावित्री ने पूछताछ के दौरान बताया उसके पति को 5000 रुपये देने का लालच देकर तस्कर ने रास्ते में ही आगे मिलने वाले दूसरे कैरियर को अफीम देने की बात कही थी। उसको बस इतनी ही जानकारी है। गौरतलब है कि अलीगंज थाना क्षेत्र के खैलम, महोलिया, बीबनी, शिवनगर, ढकिया आदि गांवों में मादक पदार्थ की तस्करी कुटीर उद्योग के रूप में पनप रही है। इसका असर ग्रामीण युवकों पर पड़ रहा है। महंगे शौक और जल्द अमीर बनने का सपना लेकर छात्र और महिलाएं कैरियर का काम कर रहे हैं। इससे पूर्व कई बार क्षेत्र में पंजाब, हरियाणा के अलावा स्थानीय तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है।