{"_id":"61f9836a0bd05260352d5537","slug":"cricket-bareilly-tiger-and-bareilly-thunder-won-the-match-bareilly-news-bly474220980","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : बरेली टाइगर और बरेली थंडर्स ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : बरेली टाइगर और बरेली थंडर्स ने जीते मैच
विज्ञापन
बरेली टाइगर और बरेली थंडर्स के बीच होता मुकाबला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अंडर 16 बीडीए क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को बरेली टाइगर और बरेली थंडर्स ने अपने-अपने मैच जीते।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में विकास प्राधिकरण द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मैच बरेली टाइगर और बरेली किंग्स के बीच खेला गया। जिसमें टाइगर ने टॉस जीता और किंग्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया। किंग्स ने 17.6 ओवरों में सभी विकेट खोकर 58 रन बनाए। शिवांशु पांडे ने सर्वाधिक 19 रनों का योगदान दिया। टाइगर के लिए गेंदबाजी में अभिषेक मौर्य ने तीन दक्ष और अभिषेक प्रताप ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइगर की टीम ने पांच विकेट खोकर आठ ओवरों में ही मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अभिषेक मौर्य को दिया गया।
दूसरा मैच बरेली थंडर्स और बरेली पैंथर्स के बीच खेला गया। बरेली थंडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रन बनाए। कप्तान मोहित ने 43 रन बनाए। जवाब में बरेली पैंथर्स के कप्तान फैजान जाफरी ने 24 रन और अभिनव ने शानदार नाबाद 26 रन बनाकर अपनी टीम को 6 विकेट रहते ही जीत दिला दी। मैन ऑफ द मैच का खिताब अभिनव को दिया गया। मैच में अंपायरिंग मुहम्मद फैजान और अब्दुल जीशान ने की। प्रतियोगिता में इज्जत नगर मंडल बरेली के सीनियर डीपीओ सनत जैन और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रुप में रहे। इस दौरान मोहम्मद कमर, मोहम्मद चमन, शिवकुमार राठी, सोहेल अंसारी, राहुल कपूर, माजिद खान, निर्विकार खरे, मोहम्मद तबरेज, सुमित चौहान ,आदर्श भारद्वाज, शमीम अहमद, नितेश भारद्वाज उपस्थित रहे।