फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cricket: Bareilly Tiger and Bareilly Thunder won the match

क्रिकेट : बरेली टाइगर और बरेली थंडर्स ने जीते मैच

Wed, 02 Feb 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Cricket: Bareilly Tiger and Bareilly Thunder won the match
बरेली टाइगर और बरेली थंडर्स के बीच होता मुकाबला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अंडर 16 बीडीए क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को बरेली टाइगर और बरेली थंडर्स ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में विकास प्राधिकरण द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मैच बरेली टाइगर और बरेली किंग्स के बीच खेला गया। जिसमें टाइगर ने टॉस जीता और किंग्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया। किंग्स ने 17.6 ओवरों में सभी विकेट खोकर 58 रन बनाए। शिवांशु पांडे ने सर्वाधिक 19 रनों का योगदान दिया। टाइगर के लिए गेंदबाजी में अभिषेक मौर्य ने तीन दक्ष और अभिषेक प्रताप ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइगर की टीम ने पांच विकेट खोकर आठ ओवरों में ही मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अभिषेक मौर्य को दिया गया।

दूसरा मैच बरेली थंडर्स और बरेली पैंथर्स के बीच खेला गया। बरेली थंडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रन बनाए। कप्तान मोहित ने 43 रन बनाए। जवाब में बरेली पैंथर्स के कप्तान फैजान जाफरी ने 24 रन और अभिनव ने शानदार नाबाद 26 रन बनाकर अपनी टीम को 6 विकेट रहते ही जीत दिला दी। मैन ऑफ द मैच का खिताब अभिनव को दिया गया। मैच में अंपायरिंग मुहम्मद फैजान और अब्दुल जीशान ने की। प्रतियोगिता में इज्जत नगर मंडल बरेली के सीनियर डीपीओ सनत जैन और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रुप में रहे। इस दौरान मोहम्मद कमर, मोहम्मद चमन, शिवकुमार राठी, सोहेल अंसारी, राहुल कपूर, माजिद खान, निर्विकार खरे, मोहम्मद तबरेज, सुमित चौहान ,आदर्श भारद्वाज, शमीम अहमद, नितेश भारद्वाज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed