फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Crematoriums overwhelmed; biers circling while waiting for last rites.

Bareilly News: श्मशान में उफान, अंत्येष्टि के लिए अर्थियां काट रहीं चक्कर

Tue, 29 Sep 2026 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Crematoriums overwhelmed; biers circling while waiting for last rites.
बरेली। लगातार बारिश से संजयनगर श्मशान भूमि में जलभराव हो गया है। इससे अंत्येष्टि के लिए पहुंच रही अर्थियों को दूसरे श्मशान का रुख करना पड़ रहा है। रेजीडेंसी गार्डन से सटे संजयनगर श्मशान भूमि में शनिवार को चिता जल रही थी, तभी अचानक साढे नौ फुट पानी पहुंच गया। इससे चिता बुझ गई। पदाधिकारियों का आरोप है कि रेजीडेंसी गार्डन की ओर पानी छोड़े जाने की वजह से ऐसा हुआ।
विज्ञापन

संजय नगर श्मशान भूमि में सोमवार को भी चार फुट तक पानी भरा रहा। इससे अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर पहुंचने वालों को सिटी व गुलाबबाड़ी श्मशान भूमि आदि का रुख करना पड़ा। यहां के राजू राजपूत ने बताया कि श्मशान भूमि में जलभराव होने के कारण लोगों को अंतिम संस्कार में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विद्युत शवदाह गृह बंद
नगर निगम की तरफ से ढाई साल पहले बनाया गया विद्युत शवदाह गृह अब तक चालू नहीं हो सका। अब यहां कचरा फेंका जा रहा है। पदाधिकारियों के मुताबिक, नगर निगम की तरफ से कोई सहयोग न मिलने से इसे चालू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्मशान भूमि के लोग बोले-
शनिवार शाम को चार बजे चिता जल रही थी। अचानक रेजीडेंसी गार्डन से पानी छोड़ दिया गया। इससे चिता बुझ गई। - महेंद्र पटेल, जनरल सेक्रेटरी, संजय नगर श्मशान भूमि

रोजाना 10 से 15 शव अंतिम संस्कार के लिए पहुंचते हैं। उनको फिलहाल सिटी, मॉडल टाउन व गुलाबबाड़ी श्मशान भूमि ले जाया जा रहा है। - दिनेश कुमार, श्मशान भूमि कर्मी


--
बगल में नाला है, जिससे जलनिकासी धीरे-धीरे हो रही है। निगम के वाहनों को लगाकर जल्द जलनिकासी सुनिश्चित की जाएगी ताकि शवों का अंतिम संस्कार फिर शुरू हो सके। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed