फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cremation performed at a waste disposal center due to the lack of a cremation ground.

Bareilly News: अंत्येष्टि स्थल के अभाव में कूड़ा निस्तारण केंद्र में हुई अंत्येष्टि

Sun, 06 Sep 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 06 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cremation performed at a waste disposal center due to the lack of a cremation ground.
मीरगंज। गांव करनपुर में शनिवार को चौल सिंह (60) का अंतिम संस्कार कूड़ा निस्तारण केंद्र में करना पड़ा। बारिश के कारण परिजन को अंत्येष्टि के लिए कोई उचित स्थान नहीं मिला। ग्रामीण जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, लाखों रुपये की लागत से बना कूड़ा निस्तारण केंद्र लंबे समय से केवल नाम का है। वहां कूड़े का निस्तारण नहीं किया जाता है। बीच में मामला खुलने पर अधिकारियों ने केंद्र संचालन न होने तक ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोकने का आदेश दिया था।आरोप है कि केंद्र चालू न होने पर भी सचिवों का वेतन जारी किया गया। इस बाबत एसडीएम निधि शुक्ला ने बताया कि बीडीओ से समन्वय कर अंत्येष्टि स्थल शीघ्र बनवाया जाएगा, जिससे भविष्य में ऐसी मजबूरी दोबारा न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed