फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cowsheds should be under CCTV surveillance and arrangements should be made to protect them from heat waves.

Bareilly News: सीसी कैमरों की निगरानी में हों गोशालाएं, लू से बचाव के करें इंतजाम

Thu, 07 May 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Cowsheds should be under CCTV surveillance and arrangements should be made to protect them from heat waves.
पशुपालन विभाग के अपर निदेशक व नोडल अधिकारी डॉ. संजय श्रीवास्तव ने बुधवार को विकास भवन सभागार में बरेली मंडल की गोशालाओं की समीक्षा की। निर्देश दिए कि गोशालाओं की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाए। जिलास्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। गर्मी-लू से मवेशियों को बचाने के लिए गोशाला में पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन

निर्देश दिए कि गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के भरण पोषण के लिए फंड रिक्वेस्ट समय से पोर्टल पर अपलोड करें। सभी मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारा विकास नीति के तहत नेपियर घास चारागाह की भूमि पर तैयार करें। भूसा, पशु आहार और हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था कर ली जाए। गो आश्रय स्थलों में चारा, ताजा पानी, पशु आहार की पर्याप्त व्यवस्थाएं कराई जाएं।
विज्ञापन

चारागाह की भूमि को कब्जा मुक्त कराकर हरा चारा बोने के लिए एसडीएम व जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए। कहा कि जिला वन अधिकारी से समन्वय स्थापित कर गोशालाओं में छायादार पौधे जल्द से जल्द लगवाए जाएं। इनकी सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड भी लगवाएं। बैठक में बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, गोशाला नोडल अधिकारी बरेली डॉ. राकेश कुमार गंगवार, सहायक नोडल अधिकारी डॉ. सुषमा सिंह, सभी खंड विकास अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed