फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cow stuck in train engine, Tanakpur passenger stuck for an hour

Bareilly News: ट्रेन के इंजन में फंसा गोवंश, एक घंटे रुकी रही टनकपुर पैसेंजर

Sun, 21 Jan 2024 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Cow stuck in train engine, Tanakpur passenger stuck for an hour
क्रांसिग पर खड़ी ट्रेन । संवाद
पीलीभीत। टनकपुर से पीलीभीत की ओर आ रही ट्रेन की चपेट में बेनहर स्कूल के पास क्रॉसिंग पर एक गोवंश आ गया। गोवंश की मौके पर मौत हो गई। गोवंश के अवशेष ट्रेन के इंजन में फंसने से उसमें खराबी आ गई। इससे ट्रेन करीब एक घंटा क्रॉसिंग पर ही खड़ी रही। जंक्शन से दूसरा इंजन आने पर ट्रेन आगे रवाना हो सकी।
विज्ञापन

टनकपुर से पीलीभीत आ रही सवारी गाड़ी (05343) रविवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे बेनहर स्कूल के पास बिलगवां रेलवे क्रॉसिंग के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान एक गोवंश इंजन के सामने आ गया। चपेट में आते ही वह पटरी पर गिर गया और ट्रेन के इंजन में फंस गया। इससे इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। मामले की जानकारी पीलीभीत जंक्शन पर दी गई। वहां से दूसरा इंजन भेजा गया। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया जा सका। चूंकि ट्रेन का इंजन रेलवे क्राॅसिंग के सामने खराब हुआ था, इसलिए एक घंटे तक बिलगवां पर लगे बैरियर को नहीं खोला जा सका। इससे फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed