फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cow protectors who came to save the girl were beaten up.

Bareilly News: बरातघर में किशोरी को कैद कर रखा, बचाने आए गो रक्षकों से मारपीट

Fri, 31 May 2024 06:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Cow protectors who came to save the girl were beaten up.
नवाबगंज। बरातघर में दबंगों की कैद से छूट कर भागी किशोरी ने सड़क से बाइक से निकल रहे गो रक्षकों से मदद की गुहार लगाई तो किशोरी के पीछे आए दबंगों ने गो रक्षकों को मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। इनमें एक गो रक्षक की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला काहरान निवासी प्रिंस गुप्ता गो रक्षा विभाग के जिला प्रमुख हैं। गुरुवार की शाम वह गो रक्षा विभाग के अनमोल गुप्ता, अंकित गुप्ता, राहुल के साथ दो अलग-अलग बाइकों से करुआ सहाबगंज गांव में सड़क पर घायल पड़ी गाय को देखने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह नवाबगंज बरखेड़ा मार्ग पर सरौरा कोठी गांव के पास पहुंचे कि वहां स्थित एक बरात घर से एक किशोरी भागती हुई सड़क पर आई। उनकी बाइकों के आगे आकर वह उनसे मदद की गुहार मांगने लगी। उसने गो रक्षकों को बताया कि दबंगों ने उसे दो दिनों से बरात घर में बंधक बना कर रखा है। इसी बीच उसके पीछे आए दबंग उसे अपने साथ चलने को कहने लगे। इसका गो रक्षकों ने विरोध किया। जिसको लेकर दोनों पक्षों के लोगो के बीच मारपीट होने लगी। इसमें गो रक्षक प्रिंस गुप्ता, अनमोल गुप्ता, अंकित, राहुल व दूसरे पक्ष के भी तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

इसकी सूचना ग्रामीणों ने दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई, जबकि मारपीट करने वाले दबंग मौके से फरार हो गए। पुलिस में मौके से एक बाइक भी बरामद की है। घायलों में गो रक्षक अनमोल गुप्ता की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस किशोरी से पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। किशोरी से पूछताछ की जा रही है। वह जो तहरीर देगी। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-हर्ष मोदी, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed