फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cow hit by train, nine died

ट्रेन की चपेट में आकर नौ गौवंशीय पशुओं की मौत।

Wed, 18 May 2022 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
cow hit by train, nine died
बरेली। बिलपुर स्टेशन की हरेली क्रॉसिंग के पास रविवार रात डाउन लाइन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस की चपेट में आकर नौ गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। इससे ट्रैक बाधित हो गया। करीब सवा घंटे बाद रेलकर्मियों ने पशुओं के शव हटाकर ट्रैक साफ किया, इसके बाद भी पद्मावत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को कॉशन देकर गुजारा गया।
विज्ञापन

रविवार रात 11:50 बजे बिलपुर स्टेशन मास्टर प्रशांत कुमार को बरेली की तरफ से जा रही सुहेलदेव एक्सप्रेस के ड्राइवर ने बताया कि हरेली क्रॉसिंग के पास ट्रेन से टकराकर कई गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई है। स्टेशन मास्टर ने रेलकर्मियों के साथ आरपीएफ को मौके पर भेजा तो नौ गोवंशीय पशुओं के क्षतविक्षत शव ट्रैक पर पड़े थे। रेलवे कर्मियों ने शव हटाकर ट्रैक साफ किया। इस दौरान करीब सवा घंटे तक ट्रेनें पितांबरपुर और टिसुआ स्टेशनों पर रोकी गई। 1:15 पर ट्रैक साफ होने हुआ तो कॉशन देकर ट्रेनों को रवाना किया गया। अगले दिन सुबह सात बजे पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर शव दफन कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed