फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cow dies after falling while being loaded onto a four-foot-high trolley; municipal staff accused.

Bareilly News: चार फुट ऊंची ट्रॉली में लादने के दौरान गिरी गाय, गई जान, नपा कर्मचारियों पर आरोप

Wed, 26 Aug 2026 10:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 26 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Cow dies after falling while being loaded onto a four-foot-high trolley; municipal staff accused.
आंवला। मोहल्ला कच्चा कटरा में बुधवार को गाय को बांधकर चार फुट ऊंची ट्रॉली में लापरवाही से लादने के दौरान गिर गई, जिससे उसकी जान चली गई। उसने कुछ देर पहले ही बछड़े को जन्मा था। लोग देखरेध करने लगे तो टीम उसको लेने आ गई। मौत की सूचना पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं और मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका के कर्मचारियों से नाराजगी जताते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों के मुताबिक, शिव मंदिर के पास घूम रही निराश्रित गाय ने बुधवार सुबह बछड़े को जन्म दिया था। स्थानीय निवासी हनी श्रीवास्तव, महंत अमित मिश्रा, विजय श्रीवास्तव आदि ने गाय व उसके बच्चे की देखरेख का प्रबंध किया। इसकी सूचना पर करीब दो घंटे बाद पालिका के कर्मचारी वहां पहुंचे। बताया कि नपा कर्मचारियों ने देखरेख कर रहे लोगों की मर्जी के बिना गाय को रस्सी बांधा और चार फुट ऊंची ट्रॉली में जबरन लादने लगे। इस दौरान गाय गिर पड़ी। उसका गर्भाशय बाहर आ गया। मौके पर ही उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

गाय की मौत की खबर फैलते ही स्थानीय लोग, विश्व हिंदू परिषद और हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर जुट गए। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। सूचना पर एसडीएम सुशील मिश्रा, अध्यक्ष आबिद अली और पुलिस पहुंची। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। देर शाम बाबा गणेश गिरी ने थाने पहुंचकर पालिका की गोरक्षक टीम के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इस दौरान दुर्गेश सक्सेना, आशीष हिंदू, विमल त्रिपाठी, सभासद रामबहादुर प्रजापति, रामवीर प्रजापति, आम आदमी पार्टी नेता नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन,
गाय के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिली है। मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - सुशील मिश्रा, एसडीएम आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed