फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   covid hospital careless to Ayushman

कोविड अस्पतालों में आयुष्यमान योजना का उड़ाया जा रहा माखौल

Sun, 30 Aug 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
covid hospital careless to Ayushman
बरेली। कोविड संक्रमितों की ओर से निजी कोविड अस्पतालों में वसूली और ठीक इलाज न होने से मौत के आरोप थम नहीं रहे हैं। अब नया मामला उजागर हुआ है। कोविड अस्पतालों में भर्ती आयुष्मान कार्ड धारकों का आरोप है कि अस्पताल का स्टाफ उनसे अभद्र व्यवहार करता है। जांच के लिए सैंपल लेते हैं मगर रिपोर्ट नहीं देते। आशंका जताई कि इलाज के नाम पर फर्जी बिल बनाकर अस्पताल सरकारी खजाना खाली कर रहे हैं।
विज्ञापन

कालीबाड़ी की रहने वाली एक संक्रमित महिला शनिवार को डिस्चार्ज हुईं। उनके मुताबिक जब अस्पताल में भर्ती थीं तो उनका सैंपल लिया गया मगर रिपोर्ट नहीं बताई गई। डिस्चार्ज करने के दौरान जब उन्होंने जांच रिपोर्ट और इलाज संबंधी रिपोर्ट मांगी तो स्टाफ अभद्र व्यवहार करने लगा। काफी देर तक चले हंगामे के बाद भी रिपोर्ट नहीं दी। साथ ही, होम क्वारंटीन रहने के दौरान क्या दवाएं लेनी हैं और खानपान क्या रहेगा, इसका भी कोई परामर्श नहीं दिया। उन्होंने आशंका जताई है कि अस्पताल में इलाज के नाम पर फर्जी बिल बनाकर शासन से भुगतान लिया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्ड धारकों के इलाज का सरकार करती है भुगतान
आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के संक्रमित होने पर उनका इलाज निशुल्क होता है। ऐसे में आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज के नाम पर अस्पतालों की ओर से खेल की आशंका जताई जा रही है। तमाम संक्रमित कार्ड धारक ऐसे हैं जो अस्पताल में भर्ती हैं मगर उनका इलाज नहीं हो रहा। सुविधाएं नहीं मिल रहीं हैं, मगर अस्पताल मोटा बिल बना रहे हैं। इसका संक्रमितों को पता तक नहीं होता। डिस्चार्ज के दौरान भी उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जाती है। कोई रुपया जमा नहीं होता, इसलिए खर्च का कोई मेसेज भी नहीं आता। उधर, अस्पताल लंबा चौड़ा बिल बनाकर उसका सरकार से भुगतान ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में नहीं है। आयुष्मान कार्ड से भुगतान से पहले अस्पताल को मरीज के इलाज के सभी दस्तावेज देने होते हैं तभी भुगतान होता है। अगर किसी तरह की कोई समस्या है तो शिकायत करें, जांच कराई जाएगी। - डॉ. विनीत शुक्ल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed