फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   covid 19 Health facilities inspection by team

कोरोना संक्रमण: स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच कर लौट गई टीम

Sat, 25 Jul 2020 09:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
covid 19 Health facilities inspection by team
बरेली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और जिले में रोजाना हो रही संक्रमितों की मौत के मद्देनजर स्वास्थ्य सुविधाएं परखने के लिए भेजी गई दो सदस्यीय टीम ने गोपनीय रिपोर्ट तैयार की है। शनिवार दोपहर सीएमओ के साथ सुविधाओं की समीक्षा करने के बाद टीम लौट गई है। जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि दो दिनों तक चले निरीक्षण में स्थिति संतोषजनक पाई गई है। शहर विधायक भी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीते दिनों मुुख्यमंत्री ने बरेली समेत प्रदेश के दस जिलों को संवेदनशील मानते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं की पड़ताल के लिए दो सदस्यीय टीमें भेजी थीं। यहां भेजी गई टीम में शामिल दोनों विशेषज्ञ कानपुर के थे। गुरुवार शाम टीम बरेली पहुंची थी। दो दिनों में टीम ने कोविड एल-1, एल-2, एल-3 अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके अलावा बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति, खानपान और दवा की उपलब्धता जानी। संक्रमितों की की भी पड़ताल की। शासन से जारी बजट और खर्च के बारे में भी पूछताछ की। शनिवार दोपहर सीएमओ कार्यालय में समीक्षा की। इस दौरान शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार भी मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल का दावा है कि टीम ने जिले में सीमित संसाधनों में दी जा रहीं स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतोष जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed