{"_id":"653de09bc4dddde1a206dfa8","slug":"court-summons-co-and-inspector-for-submitting-chargesheet-delay-in-bareilly-2023-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: तीन साल तक 20 चार्जशीट दबाए रही पुलिस, अदालत ने सीओ और इंस्पेक्टर को किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: तीन साल तक 20 चार्जशीट दबाए रही पुलिस, अदालत ने सीओ और इंस्पेक्टर को किया तलब
Sun, 29 Oct 2023 10:04 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 29 Oct 2023 10:04 AM IST
सार
बरेली में पुलिस की घोर लेटलतीफी और लापरवाही सामने आई है। सुभाषनगर थाना पुलिस ने तीन साल तक 20 आरोपपत्र अदालत में दाखिल नहीं किए। इस पर कोर्ट ने सीओ और इंस्पेक्टर को तलब किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में आरोपपत्र (चार्जशीट) देर से भेजने पर कोर्ट ने सीओ द्वितीय राजकुमार मिश्र और सुभाषनगर थाना प्रभारी को तलब किया है। कोर्ट ने कहा कि 20 से अधिक पत्रावलियां सीओ राजकुमार मिश्र ने अग्रसारित की हैं, जिन पर कोई तारीख नहीं पड़ी है। सभी आरोपपत्र थाना सुभाषनगर के पैरोकार ने अब अदालत में दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
अदालत ने कहा के उत्तर प्रदेश पुलिस रेगुलेशन एक्ट के मुताबिक संबंधित सीओ आरोप पत्र (चार्जशीट) को एक सप्ताह से अधिक अपने कार्यालय में नहीं रख सकते। उन्हें आरोप पत्र समय से दाखिल करना होगा। सीओ को तलब करते हुए कहा कि वह अदालत में आकर यह बताएं कि ये आरोप पत्र तीन साल देर से क्यों दाखिल किए गए हैं। सीओ यह भी बताएं कि ये आरोपपत्र थाना सुभाषनगर के पैरोकार के जरिये किस अधिकार से दाखिल कराए गए जबकि यह काम संबंधित सीओ के पेशी कार्यालय का होता है।
विज्ञापन
31 अक्तूबर तक देना होगा जवाब
कोर्ट ने कहा के आरोपपत्र जल्द भेजने का प्रावधान इसलिए रखा है कि देरी की वजह से जो लाभ अभियुक्तों को मिलता है वो न मिल पाए। आरोपपत्र जितनी देर से अदालत में पेश किया जाएगा, उसका उतना ज्यादा फायदा अभियुक्तों को मिलेगा। मुकदमा छूटने की संभावना उतनी ज्यादा हो जाएगी। कोर्ट ने सुभाषनगर थाना प्रभारी को भी इस मामले में तलब किया है। दोनों लोगों से 31 अक्तूबर तक जवाब देने को कहा गया है।