फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   court sentenced the brothers found guilty in Bareilly's Lance Naik Anil murder case

लांस नायक हत्याकांड: साथी की पत्नी से छेड़खानी करता था राजेश, विरोध पर ली जान; अब दोषियों को मिली ये सजा

Thu, 29 Feb 2024 02:38 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 29 Feb 2024 02:38 PM IST
सार

जब भी सैन्यकर्मी की पत्नी घर से बाहर निकलतीं तो कैंट निवासी राजेश चौधरी उनका पीछा करता। अश्लील इशारे करता। एक दिन राजेश ने बीच बाजार महिला का हाथ पकड़ लिया। तब उन्होंने अपने पति को बताया। पति ने अरुणाचल से अनिल कुमार को फोन करके राजेश को समझाने के लिए कहा था।

विज्ञापन
court sentenced the brothers found guilty in Bareilly's Lance Naik Anil murder case
लांस नायक अनिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के लांस नायक अनिल कुमार हत्याकांड में दोषी ध्रुव चौधरी को फांसी और उसके बड़े भाई राजेश चौधरी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। बहस के दौरान अभियोजन की ओर से कोर्ट को बताया गया कि अभियुक्त राजेश चौधरी एक दूसरे सैन्यकर्मी की पत्नी के पीछे पड़ गया था। साथी के मामले में विरोध जताने पर अनिल की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


मामला मार्च 2018 का है। लांस नायक अनिल कुमार जाट रेजिमेंट सेंटर से ड्यूटी करके दोपहर दो बजे घर लौट रहे थे। सदर बाजार में राजेश के कहने पर ध्रुव ने अनिल को गोली मारी थी। कोर्ट ने अभियुक्त ध्रुव चौधरी व राजेश चौधरी को 22 फरवरी 2024 को दोषी करार दे दिया था। बुधवार को ध्रुव चौधरी को फांसी और राजेश को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। ध्रुव पर 13 हजार व राजेश पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन


सोनीपत के रहने वाले थे अनिल
जिला शासकीय अधिवक्ता सुनिति कुमार पाठक ने कोर्ट को बताया कि अनिल जाट रेजिमेंट में तैनात थे। वह हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव गुहाना के निवासी थे। वह यहां सदर बाजार में किराये पर रहते थे। अनिल के साथी लांस नायक अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। उन्होंने गृह जनपद ऊधम सिंह नगर नजदीक होने की वजह से अपनी पत्नी व बच्चों को कैंट में किराये के मकान में रखा था। जब भी उनकी पत्नी घर से बाहर निकलतीं तो कैंट निवासी राजेश चौधरी उनका पीछा करता। अश्लील इशारे करता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन राजेश ने बीच बाजार महिला का हाथ पकड़ लिया। तब उन्होंने अपने पति को बताया। पति ने अरुणाचल से अनिल कुमार को फोन करके राजेश को समझाने के लिए कहा। अनिल कुमार ने समझाया तो राजेश और भड़क गया। तब अनिल ने उसकी पिटाई कर दी थी। इस घटना के बाद राजेश चौधरी ने महिला को और परेशान करना शुरू कर दिया। अनिल कुमार ने फिर विरोध जताया तो दोनों भाइयों ने दफ्तर से लौटते वक्त घेरकर उनको गोली मार दी थी।

सेवानिवृत हवलदारों ने दी गवाही
राजेश और ध्रुव का कैंट के सदर इलाके में काफी आतंक था। जब इस मामले में कोई गवाही के लिए तैयार नहीं हो रहा था तो सेवानिवृत हवलदार कुलदीप सिंह का साहस काम आया। अभियोजन की ओर से वकील अरुण कुमार सक्सेना ने कोर्ट को स्थिति से अवगत कराया। कोर्ट ने एसएसपी को गवाहों को सुरक्षा देने और मामले की जांच के लिए लिखा। इसके कुछ दिन बाद ही अदालत ने दोनों अभियुक्तों की जमानत खारिज कर उन्हें जेल भेज दिया। सेवानिवृत हवलदार कुलदीप सिंह, भरत सिंह सोलंकी, पीड़िता व उसके पति ने साहस करके गवाही दी और मामले को अंजाम तक पहुचाया।

अनिल की पत्नी बोलीं- दिल को सुकून मिला
आंख में आंसू लिए अदालत में बैठी मृत लांस नायक अनिल कुमार की पत्नी सोनी देवी ने कहा कि उनके दिल को आज सुकून मिला है। यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मुश्किल उठानी पड़ी लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। अब उनके सामने अपने दो बेटों का भविष्य है।

पूर्व फौजियों ने खुशी मनाई
अदालत का फैसला आने से पहले ही कई पूर्व फौजी न्यायालय परिसर के बाहर एकत्र हो गए थे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए खुशी मनाई। ये लोग जय जवान जय किसान और जय हिंदुस्तान के नारे लगा रहे थे। कोर्ट के फैसले पर इन्होंने संतुष्टि जाहिर की। कहा कि उनके साथी की आत्मा को शांति मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed