फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   court

थाने में ही मिली एसएसआई की रिवाल्वर

Fri, 24 Jan 2020 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 02:31 AM IST
विज्ञापन
court
शव को रात में ही ले गया परिवार, गांव में ही गारद ने दी अंतिम सलामी
विज्ञापन

बरेली। बिथरी थाने के एसएसआई रणधीर सिंह की एक्सीडेंट में मौत के बाद बुधवार रात ही पोस्टमार्टम के बाद परिवार शव साथ ले गया। अमरोहा जिला स्थित पैतृक गांव में ही उन्हें गारद ने अंतिम सलामी दी। उनकी रिवाल्वर थाने में ही मिल गई। फील्ड यूनिट और पोस्टमार्टम की जांच में भी एक्सीडेंट से मौत की पुष्टि हुई।
बिथरी थाने के एसएसआई 47 वर्षीय रणधीर सिंह बुधवार रात बड़ा बाईपास पर गश्त को निकले थे। रंगरेज ढाबा के पास जीप रोकने के बाद एसएसआई बाहर खड़े होकर मोबाइल पर बात करने लगे। दो सिपाही कामेंद्र व अंकुर जीप में बैठे थे और एक अन्य सिपाही गौरव उनसे थोड़ा दूर खड़ा था। रामपुर की ओर जा रहे ट्रक ने एसएसआई को रौंदते हुए जीप में टक्कर मार दी। एसएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए, तीनों सिपाहियों को चोटें लगीं। बरेली में एसएसआई को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

रणधीर सिंह जिला अमरोहा में थाना धनौरा मंडी के गांव कासिम सराय के निवासी थे। डीएम के आदेश पर रात में ही उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें सिर की चोट और लीवर फटने से मौत की पुष्टि हुई। रात तीन बजे परिजन शव को गांव ले गए। पुलिस लाइन से सलामी गारद साथ भेजी गई। बिथरी थाने का स्टाफ भी साथ गया। वहीं, एसएसआई की मौत के बाद फील्ड यूनिट और पुलिस ने मौके पर जांच की। इसमें ट्रक और पुलिस जीप का तकनीकी परीक्षण कर एक्सीडेंट की बात पुष्ट की गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया था। चर्चा थी कि ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है पर अधिकारियों ने इससे इंकार किया। उसकी तलाश में दबिश देने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हादसे के बाद एसएसआई रणधीर सिंह की रिवाल्वर गायब होने की बात कही जा रही थी। पता लगा कि थाने में रात को डीआईजी का मुआयना होना था। इसकी तैयारी में पूरा स्टाफ लगा था। असलहे दुरुस्त करते वक्त एसएसआई ने मुंशी से कहा था कि वह अब पिस्टल के बजाय रिवाल्वर रखा करेंगे। तब उनकी पिस्टल जमा करके रिवाल्वर जारी की गई। इसे भी वह उस वक्त साथ नहीं ले गए। रिवाल्वर थाने के रिकार्ड रूम में ही रखी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed