फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Leader of Hindu Yuva Vahini and three including Pankaj Pathak imprisoned for twenty years

दुष्कर्म मामले में हिंदू युवा वाहिनी के नेता और पंकज पाठक समेत तीन को बीस साल कैद

Fri, 17 Jan 2020 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 17 Jan 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
Leader of Hindu Yuva Vahini and three including Pankaj Pathak imprisoned for twenty years
पंकज पाठक - फोटो : अमर उजाला

सामूहिक दुष्कर्म में दोषी पाए गए हिंदू युवा वाहिनी के नेता और पंकज पाठक समेत तीन को बीस साल कैद की सजा सुनाई गई है। सजा का आदेश अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट श्री कृष्ण चंद्र सिंह ने किया।

विज्ञापन


थाना सुभाषनगर में घटना की रिपोर्ट पीड़िता की सास ने लिखाई थी। रिपोर्ट में कहा था कि 26 मई 2017 की शाम 7.30 बजे वह और उसकी बहू घर में थीं। तभी खुद को हिंदु युवा वाहिनी का नेता बताने वाले पड़ोस में रहने वाला अंशु उर्फ अविनाश, पंकज पाठक, जितेंद्र शर्मा और अनिल सक्सेना घर में घुस आए। पुरानी रंजिश में बदला लेने की नीयत से अभियुक्तों ने उसकी बहू के कपड़े फाड़ दिए और सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


 जाते समय चारों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद उनका बेटा आया तो वे लोग पीड़िता को लेकर थाने ले जाने लगे। तभी रास्ते में अभियुक्तों ने 15-20 लड़कों के साथ उन्हें घेर लिया और धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे पर मोहल्ले के काफी लोग आ गए और अभियुक्त पंकज पाठक, जितेंद्र शर्मा व अंशु उर्फ अविनाश सक्सेना को पकड़कर वे लोग थाने ले गए। अनिल सक्सेना मौके से भाग निकला। इस मामले में अभियुक्त अनिल सक्सेना की पत्रावली अलग कर दी गई। बाकी तीनों अभियुक्तों का मुकदमा एकसाथ चला। अभियोजन की ओर से सरकारी वकील सुरेश साहू ने कुल पांच गवाह पेश किए।


अदालत ने तीनों अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए उन्हें बीस-बीस साल कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा तीनों पर 29-29 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट ने जुर्माने की राशि हर्जाने के तौर पर पीड़िता को देने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed