फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   court

संगीन मामलों में वांछित दस से ज्यादा ‘माननीयों’ की गिरफ्तारी का आदेश

Wed, 23 Oct 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
court
बरेली। संगीन मामलों में फंसे होने के बावजूद तमाम सालों से आजाद घूम रहे दस से ज्यादा माननीयों के सिर पर एक बार फिर तलवार लटक गई है। इनमें दो पूर्व मंत्रियों के साथ कई पूर्व सांसद और विधायक हैं तो कई अब भी सत्ता की धमक के जरिये कानून के हाथों से बचे घूम रहे हैं। अदालत की ओर से एसएसपी को भेजे गए आदेश में इन सभी नेताओं गिरफ्तारी वारंट तामील कराने को कहा है। इसके साथ भेजी गई दूसरी सूची में 180 उन लोगों के नाम हैं जिन्हें पुलिस ने गैर जमानती वारंट तामील नहीं कराए हैं।
विज्ञापन

अपर सत्र न्यायाधीश शकील अहमद खां की ओर से एसएसपी को यह पत्र मंगलवार को भेजा गया। माननीयों का दर्जा रखने वाले इन लोगों में भाजपा, सपा और कांग्रेस तीनों प्रमुख दलों के नुमाइंदे शामिल हैं और इनमें ज्यादातर पर फौजदारी के गंभीर मामले चल रहे हैं। दिन-रात अफसरों के संपर्क में रहने वाले इन माननीयों की सालों बाद भी न कभी गिरफ्तारी हुई न वे खुद कभी अदालत में हाजिर हुए। इनमें सपा की सरकार में मंत्री रहे एक दिग्गज के साथ एक मुस्लिम पूर्व विधायक और उनके भाई शामिल हैं। एक कांग्रेस के पूर्व सांसद का भी नाम इस सूची में है। इसके अलावा सपा के एक और पूर्व विधायक के साथ भाजपा के एक विधायक भी वांछितों की सूची में शामिल हैं जो कभी बसपा में भी विधायक रहे थे। इन माननीयों के कई सहयोगियों के भी नाम सूची में हैं।
विज्ञापन

अदालत ने इसके अलावा 180 और लोगों की सूची एसएसपी को भेजी है और उन्हें गैर जमानती वारंट तामील कराने को कहा है। पत्र में कहा गया है कि इन सभी वांछित लोगों की नियत तिथि पर अदालत में उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed