{"_id":"69b02189369235b789055c43","slug":"couple-was-duped-of-rs-11-lakh-on-the-pretext-of-getting-a-job-in-the-railways-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 11 लाख रुपये ठगे, आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 11 लाख रुपये ठगे, आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Tue, 10 Mar 2026 07:20 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 10 Mar 2026 07:20 PM IST
सार
बरेली में नौकरी के नाम पर युवक से 11 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के युवक से 11 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के आदेश पर तीन साल बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव औंध निवासी सचिन सिंह ने एसएसपी को बताया कि करीब तीन साल पहले शाहजहांपुर में किराये पर रह रहे अपने भाई के कमरे में गुजरात के शिवशंकर मिश्र और उनकी पत्नी रेखा से उनकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन चार किस्तों में अन्य किसी व्यक्ति की खाते में रकम डलवाकर 11 लाख ठग लिए। दिल्ली ले जाकर मेडिकल परीक्षण की औपचारिकता पूरी कराने के बाद फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया।
विज्ञापन
ट्रेनिंग के नाम पर भेजा झारखंड
इसके बाद ट्रेनिंग के लिए भी पत्र जारी कर दिया। ट्रेनिंग के नाम पर भी 10 हजार ठग लिए। आरोपी ने पीड़ित को ट्रेनिंग के लिए झारखंड अपने परिचित व्यक्तियों के पास भेज दिया। अगले दिन शिवशंकर भी वहां पहुंच गया। तीन लोगों से मिलवाकर कह गया यह लोग आपको ट्रेनिंग करवाएंगे। वह तीनों व्यक्ति पीड़ित को रेलवे स्टेशन पर घुमाते रहे। रात को झांसा देकर फरार हो गए। आरोपी शिवशंकर ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया।
विज्ञापन
धोखाधड़ी का अहसास होने पर वह रेलवे के अधिकारी मिला तब उसे नियुक्ति पत्र, ट्रेनिंग पत्र फर्जी होने की जानकारी हुई। एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर पुलिस ने आरोपी शिवशंकर मिश्र और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज के बाद विवेचना शुरू की गई है।